Stock Market Drop: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 462 अंक टूटा, निफ्टी 22,600 पर आया

Sensex Nifty Share Market Fall Today: 7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। RBI MPC के फैसले से पहले सेंसेक्स 462 अंक टूटकर 72,605 पर और निफ्टी 175 अंक गिरकर 22,600 के स्तर पर आ गया।
RBI MPC Meeting Rate Decision Impact Stock Market
7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गईसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के नतीजों की घोषणा से ठीक पहले बुधवार, 7 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीते दो कारोबारी सत्रों की बढ़त पर ब्रेक लगाते हुए प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गहरे लाल निशान में चले गए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.44 अंक टूटकर 72,605.37 के स्तर पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 175.65 अंक (0.77%) की गिरावट के साथ 22,600 के करीब बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की लगातार बिकवाली ने बाजार के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया।

कारोबार के दौरान सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.55%, निफ्टी मेटल 1.34% और निफ्टी ऑटो 1% से अधिक टूट गए। हालांकि, इस दबाव के बीच फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया शेयरों में मामूली मजबूती देखने को मिली।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, मिडकैप पर भी दबाव

कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 462.44 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 72,605.37 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 175.65 अंक यानी 0.77 प्रतिशत टूटकर 22,600 के स्तर पर आ गया। इससे पहले बीएसई सेंसेक्स 72,965.38 और निफ्टी 22,690.45 पर खुला था।

व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप में 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप में 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली। इससे संकेत मिलता है कि बाजार के बड़े और मिडकैप शेयरों पर दबाव रहा, जबकि छोटे शेयरों में सीमित मजबूती बनी रही।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे कमजोर

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा कमजोर रहा और इसमें 1.55 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद निफ्टी मेटल 1.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1 प्रतिशत से अधिक टूट गया। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.94 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

फार्मा-हेल्थकेयर में मजबूती, मेटल-ऑटो शेयर फिसले

रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स भी करीब 0.7 प्रतिशत तक कमजोर रहे। इन सेक्टरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बढ़ता दिखाई दिया। खास तौर पर मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में कमजोरी ने प्रमुख सूचकांकों की गिरावट को बढ़ाने का काम किया।

RBI MPC Meeting Rate Decision Impact Stock Market
Gold-Silver Rate Drop: सोने- चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट! चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स

फार्मा-हेल्थकेयर में मजबूती

हालांकि, कुछ सेक्टरों में खरीदारी का रुख देखने को मिला। निफ्टी फार्मा में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि निफ्टी 500 हेल्थकेयर भी सकारात्मक दायरे में कारोबार करता दिखा। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में करीब 0.74 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में बुधवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। निवेशक अमेरिकी शेयर बाजार की चाल, ऊंची ट्रेजरी यील्ड और भू-राजनीतिक तनावों पर नजर बनाए हुए हैं।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे क्योंकि तेल कीमतों में कुछ स्थिरता और बॉन्ड यील्ड में नरमी से निवेशकों को राहत मिली थी।

RBI MPC Meeting Rate Decision Impact Stock Market
RBI MPC Meeting: आज 10 बजे आएगा RBI का बड़ा फैसला! जानें रेपो रेट और अपनी EMI पर क्या पड़ेगा असर

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को फिर तेजी देखी गई। बाजार एक ओर अमेरिकी उत्पादन क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे तूफान और सऊदी अरब पर हूती हमलों से संभावित आपूर्ति व्यवधानों को लेकर चिंतित है।

जबकि दूसरी ओर मध्य पूर्व से बढ़ते तेल निर्यात कीमतों को कुछ राहत दे रहे हैं। अब बाजार की अगली दिशा काफी हद तक आरबीआई के ब्याज दर फैसले, नीति रुख और महंगाई-विकास संबंधी संकेतों पर निर्भर करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com