रोहित शर्मा ने इस कंपनी में किया निवेश (सौ. डिजाइन फोटो ) 
बिज़नेस

टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, अब रोहित शर्मा बिजनेस की पिच पर लगाएंगे छक्का

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रह चुके रोहित शर्मा ने क्रिकेट का मैदान छोड़ बिजनेस की पिच पर एंट्री कर ली है। रोहित शर्मा ने एक स्टार्टअप कंपनी प्रोजो में अपने पैसों को निवेश किया है।

अपूर्वा नायक

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब खेल का मैदान छोड़ बिजनेस की पिच पर कदम रखने वाले हैं। कुछ खबरों के अनुसार, क्रिकेटर रोहित शर्मा ने हाल ही में सप्लाई चेन से संबंधित कंपनी प्रोजो में पैसा निवेश किया है। मंगलवार को कंपनी ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा ने इस कंपनी में स्ट्रैटेजिकल इंवेस्टमेंट किया है। हालांकि, उन्होंने कितना पैसा निवेश किया है, इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है।

इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा है कि मैं प्रोजो में इंवेस्ट करके काफी खुश हूं। ये कंपनी भारत के न्यू ट्रेंड बिजनेस की रीढ़ की हड्डी बन सकती है। इससे ये साफ हो गया है कि रोहित शर्मा अब क्रिकेट की पिच के बाहर भी अपनी सोच और प्लानिंग से कमाल करने वाले हैं।

24,000 पिन कोड्स तक फैला हैं कारोबार

साल 2016 में स्थापित प्रोजो कोई मामूली स्टार्टअप नहीं है। ये कंपनी तेजी से उभरती हुई सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की दुनिया में अपनी अहम जगह बना रही है। प्रोजो के पास इस समय में 42 टेक इनेबल्ड वेयरहाउस हैं, जो 22 लाख स्कवेयर फीट से ज्यादा के एरिया में फैला हुआ है। इसके अलावा, कंपनी 24,000 से ज्यादा पिन कोड्स तक डिलीवरी करती है और इस समय 250 करोड़ रुपये के रेवेन्यू रन रेट पर काम कर रही हैं।

आपको बता दें कि प्रोजो ने अब तक लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई हैं। इस फंडिंग में जाफको एशिया और सिक्स्थ सेंस जैसे बड़े इंवेस्टर्स ने भाग लिया है। रोहित शर्मा का इस कंपनी में इंवेस्टमेंट करना इस बात का बहुत बड़ा सबूत है कि प्रोजो का आने वाला समय काफी सुनहरा हो सकता है। साथ ही ये कंपनी भारत के ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है।

बिजनेस की पिच पर करेंगे बैटिंग

रोहित शर्मा का ये इंवेस्टमेंट उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है। क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद, अब रोहित शर्मा बिजनेस की पिच पर भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने स्मार्ट इंवेस्टमेंट करके अपनी बिजनेस स्किल का भी प्रदर्शन किया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें