मुकेश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मुकेश अंबानी की लगी लॉटरी, जुलाई के पहले ही दिन हुआ 38000 करोड़ का प्रॉफिट

आज देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए काफी स्पेशल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 प्रतिशत उछाल के कारण कंपनी को 38,000 करोड़ का हुआ फायदा हुआ है।

अपूर्वा नायक

देश के दिग्गज बिजनेसमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में महीने के पहले ही दिन में 2 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने के लिए मिल रहा है।

सबसे खास बात तो ये है कि सिर्फ 3.30 घंटे के ट्रेड सेशन के दौरान ही कंपनी के मार्केट वैल्यूएशन में लगभग 38 हजार करोड़ रुपये की बढ़त हुई है। इस उछाल के पीछे वैसे तो कई कारण बताए जा रहे हैं। जिसमें से पहला और मुख्य कारण रिलायंस कंपनी के द्वारा 1 गीगावॉट की एचजेटी सोलर मॉड्यूल लाइन शुरू करने का ऐलान करना है। साथ ही जियोब्लॉकरॉक म्यूचुअल फंड के पहले ही दिन फुल्ली सब्सक्राइब होने के कारण भी रिलायंस की मार्केट वैल्यू में उछाल आया है।

रिलायंस के शेयरों में आया उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में डेढ़ प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी देखने मिली है। बीएसई के अनुसार, कंपनी का शेयर दोपहर 12.45 पर लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1531.20 के हाई लेवल पर पहुंचा हैं। जबकि कल ही इस शेयर का प्राइस 1500.65 रुपये था। आज के प्री ओपनिंग सेशन में भी ये शेयर इसी स्तर पर ओपन हुआ था।

इस साल कितनी तेजी आयी

सबसे खास बात तो ये है कि इस मौजूदा साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 25 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 1 साल में कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट भी देखी जा चुकी है। साथ ही 1 महीने में कंपनी के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़त देखने के लिए मिल चुकी है। पिछले हफ्ते रिलायंस कंपनी का शेयर तकरीबन 4 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है। जुलाई महीने की हुई शुभ शुरुआत, हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

तकरीबन 38,000 करोड़ का हुआ फायदा

सबसे खास बात तो ये है लगभग 210 मिनट की तेजी के दौरान कंपनी के मार्केट वैल्यूएशन में जबरदस्त बढ़त देखने के लिए मिली है। आंकड़ों के अनुसार, 1 दिन पहले यानी सोमवार को कंपनी का मार्केट कैपिटल 20,32,350.57 करोड़ रुपये पर था। जो आज 12.45 बजे उछलकर 20,70,197.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें