ईपीएफओ कैंप सोर्स- (सोशल मीडिया)
बिज़नेस

PF से जुड़ा अटका काम अब होगा झटपट, EPFO कैंप में मिलेगा हर समस्या का समाधान, जानें क्या है खासियत

PF Camp: पीएफ के लेन-देन की समस्या के समाधान के लिए ईपीफओ 28 सितंबर को देशभर कैंप लगाने जा रहा है। इस कैंप में अधिकारी मौजूद रहेंगे और जो आपकी समस्या है उसके समाधान का प्रयास करेंगे।

आशीष शुक्ला

PF Problem Solved In The Camp: आगामी 28 सितंबर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कैंप लगाने जा रहा है। जिसका उद्देश्य जनता के PF से जुड़े अटके कामों और उससे जुड़े सवालों का तेजी से समाधान करना है।

जिसकी जानकारी EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी है। EPFO ने बताया है कि कैंप के तहत जनता को योजनाओं, फायदों और सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ की सेवाओं को सब्सक्राइबर के करीब पहुंचाना है, जिससे उन्हें पीएफ से जुड़े अटके कामों के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया पर निर्भर न रहना पड़े।

कैंप की दी जानकारी

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X कैंप की जानकारी दी है। साथ ही, बताया कि इसके तहत ईपीएफओ 28 सितंबर को कैंप लगाने जा रहा है, जिसमें योजनाओं, फायदों और सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ की सेवाओं को धारको तक पहुंचाना है, जिससे उन्हें पीएफ से जुड़े अटके कामों के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया पर निर्भर न रहना पड़े।

 पोस्ट में ईपीएफओ ने लिखा, "ईपीएफओ की योजनाओं और फायदों के बारे में जानने, अधिकारियों के साथ सेवाओं और प्रक्रियाओं को समझने और अपनी शिकायतों का तुरंत समाधान पाने के लिए 28 सितंबर 2026 को 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप में जाएं।"

शिकायतों के समाधान का प्रयास

इस कैंप की खास बात यह है कि इसमें शिकायतों के सुनने के साथ उनके समाधान पर फोकस किया जाएगा। ऐसे में अगर आपकी कोई शिकायत लंबे समय से अटकी हुई है या किसी सेवा को लेकर परेशानी आ रही है तो आप उसे कैंप में संबंधित अधिकारी के समक्ष रख सकते हैं।

हालांकि, यह मानना सही नहीं है कि हर समस्या का समाधान तत्काल कैंप में हो जाएगा, समस्या कैसी है इस बात पर भी निर्भर करता है।

अगर आप EPFO धारक हैं और PF से जुड़ी किसी समस्या या शिकायत का सामना कर रहे हैं तो कैंप में जाने से पहले अपनी समस्या से जुड़े जरूरी दस्तावेज और उपलब्ध जानकारी साथ रखना उपयोगी रहेगा। इससे अधिकारियों के लिए आपके मामले को समझकर उसका समाधान करना आसान रहेगा।- एजेंसी इनपुट के साथ

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका