Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती; चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Today Gold Price Update: 26 सितंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, वहीं चांदी लुढ़ककर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।
Today Gold-Silver Price Update
आज सोने- चांदी के ताजा भावसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Gold Price Today 26 September: भारतीय सर्राफा बाजार में 26 सितंबर की सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। कमजोर डॉलर और कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने के भाव चढ़ गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

सोने की कीमतों में आई गिरावट

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर देखें तो वैश्विक दबाव के कारण सोने में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट भी रही है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में नरमी जारी है। चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है, जिसमें एक सप्ताह के भीतर करीब 10,000 रुपये की कमी देखी गई है।

जाने दिल्ली,मुंबई में सोने की ताजा कीमत

दिवाली या शादी के सीजन से पहले अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने के दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली

24 कैरेट सोना: 1,53,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना: 1,40,260 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई

24 कैरेट सोना: 1,52,850 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना: 1,40,110 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

पुणे और बेंगलुरु

24 कैरेट सोना: 1,52,850 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना: 1,40,110 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतों की सूची

Today Gold-Silver Price Update
Gold Silver Rate Today: 95,282 रुपये हुई 10 ग्राम सोने की कीमत, चांदी 25 रुपये सस्ता

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 26 सितंबर की सुबह चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये यानी 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट के रुझान, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और अन्य वैश्विक आर्थिक कारकों का भी इन पर असर पड़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com