सोने में रेनियम और इरिडियम का इस्तेमाल! (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

सोने में रेनियम और इरिडियम का इस्तेमाल! खरीदारी से पहले सावधान, जेम एंड ज्वेलरी काउंसिल ने जारी की चेतावनी

Rhenium and Iridium in Gold: सोने में रेनियम और इरिडियम की मिलावट से वजन बढ़ाने की खबरें तेजी से फैल रही है। इस बीच जीजेसी ने ग्राहकों और कारोबारियों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • सोने में चीन से आयातित रेनियम और इरिडियम मिलाकर शुद्धता बढ़ाए बिना वजन बढ़ाने की खबरें सामने आई हैं।

  • आल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने कारोबारियों और ग्राहकों को सावधानी बरतने को कहा है।

  • इस तरह की मिलावट से गहनों के असली वजन व शुद्धता को लेकर भ्रम पैदा होने से खरीदारी पर असर पड़ सकता है।

Rhenium and Iridium in Gold Jewellery Alert: सोने के आभूषणों का वजन बढ़ाने के लिए उसमें चाइना से आयातित रेनियम और इरिडियम जैसी दूसरी धातुओं की मिलावट किए जाने की खबरों के बीच आभूषण उद्योग संगठन आल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को आगाह करने के साथ कारोबारियों और ग्राहकों से सावधानी बरतने को कहा है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, रेनियम और इरिडियम जैसी धातुओं को सोने में मिलाकर उसकी शुद्धता बढ़ाए बिना वजन बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में खरीदार को आभूषण के वास्तविक वजन और शुद्धता के अनुपात के बारे में गलत जानकारी मिल सकती है और उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

GJC चेयरमैन राजेश रोकड़े का बयान

जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने एक बयान में कहा कि सोने में रेनियम और इरिडियम जैसी धातुओं के संभावित गलत इस्तेमाल से जुड़ी खबरें आई हैं। हम पूरे आभूषण उद्योग और सोने के सभी खरीदारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारतीय मानक ब्यूरो इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

सीधे बीआईएस में शिकायत दर्ज करें

जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन ने कहा कि अभी तक ऐसी मिलावट का कोई मामला नहीं दिखा है, लेकिन बतौर सावधानी हमने कारोबारियों और ग्राहकों से मिलावट या धोखाधड़ी का कोई भी मामला सामने आने पर जीजेसी अथवा सीधे बीआईएस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

इसके साथ ही हमने आभूषण कारोबारियों को विनिर्माताओं, थोक विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे गए सोने की गुणवत्ता की कड़ी जांच करने को कहा है।

ग्राहकों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह

जीजेसी ने ग्राहकों से भी अपील की है कि वे कम बनावट शुल्क के लालच में न आएं और भरोसेमंद दुकानदारों से ही आभूषण खरीदें। इसके अलावा बीआईएस केयर ऐप के जरिये हॉलमार्क की जानकारी की पुष्टि करें और खरीदारी के समय ज्वेलर्स से जीएसटी वाला बिल अवश्य लें।

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती