

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड ₹5,947 टूटकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपये पर था।
Gold And Silver Price Crash: त्योहारों के बाद अब शादी सीजन में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 5,947 रुपये टूटकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने भाव पर पहुंच गया है।
पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपये पर था। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और हाई लेवल पर हो रही मुनाफावसूली की वजह से दोनों महंगे धातुओं की कीमतों में गिरावट बनी हुई है
14 कैरेट- 72,997 रुपये
18 कैरेट- 92, 688 रुपये
22 कैरेट- 1,13,203 रुपये
24 कैरेट- 1,23,584 रुपये
नोट: कीमत (रुपये/10 ग्राम)। सोर्स: IBJA
देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में अंतर के पीछे मुख्य रूप से ये कारण हो सकते हैं। एक शहर से दूसरे शहर में सोना ले जाने में ट्रांस्पोर्टेशन और सुरक्षा पर लगे खर्च भी जुड़ जाते हैं। जिससे दूरी के हिसाब से कीमतों में अंतर दिखता है।
साउथ इंडिया में ज्यादा खपत (लगभग 40 फीसदी) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। वहीं, राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। इसके अलावा ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।
इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद से अब तक सोने की कीमत लगभग 52.4 हजार रुपए यानी करीब 30% कम हो चुकी है।
चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद से चांदी लगभग 2.29 लाख रुपये यानी 60% कम हो चुकी है।
हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे- AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने के कैरेट की जानकारी मिलती है।
सोने का सटीक वजन और खरीदारी के दिन की कीमत को विभिन्न स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अनुसार अलग-अलग होती है।