Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें 20 नवंबर को क्या है रेट

Gold-Silver Price Today: 20 नवंबर को सोना 1,22,727 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं आज चांदी की कीमत 1,51,183 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Gold Silver Price Today 20 November 2026.jpg
सोने और चांदी की प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 20 नंवबर को सोने की कीमत 122727 रुपये।

  • चांदी की कीमत में 5.23 प्रतिशत की गिरावट।

  • सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी।

Gold Silver Price Today 20 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 20 नवंबर को तेज गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 5 प्रतिशत कम हो गया है।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:40 पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 4,725 रुपए या 3.71 प्रतिशत कम होकर 1,22,727 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। अब तक कारोबार में सोने ने 1,22,234 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,23,629 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी गई।

चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 8,231 रुपए या 5.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,49,251 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक कारोबार में चांदी ने 1,48,034 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,51,183 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सोना 3.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,546 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 41.68 डॉलर प्रति औंस थी।

जानकार बोले- सोने पर दबाव बना हुआ है

जानकारों ने कहा कि पिछले दो सत्रों में 6,000 रुपए से ज्यादा की भारी गिरावट के बाद, गोल्ड पर अभी भी काफी दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स गोल्ड (COMEX Gold) को 3,750 डॉलर के नीचे रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, यह लगातार बिकवाली के दबाव को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि यूएस फेडरल रिजर्व की दिसंबर की पॉलिसी मीटिंग एक अहम कारक होगी। 

डॉलर की मजबूती, महंगाई के अनुमान और फेड की पॉलिसी गाइडेंस से ही तय होगा कि बाजार किस दिशा में जाएगा। कुल मिलाकर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और उतार-चढ़ाव के बने रहने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 103.74 पर पहुंच गया है।

यह मार्च 2025 के बाद डॉलर इंडेक्स का सबसे हाई लेवल है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं जैसे यूरो, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, जापानी येन, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

Gold Silver Price Today 20 November 2026.jpg
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी, जानें 19 नवंबर को प्रमुख शहरों में क्या है रेट