मुकेश अंबानी, (चेयरपर्सन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) 
बिज़नेस

इधर गिरा रिलायंस का शेयर, उधर हिल गई अंबानी की कुर्सी; अब कितना रह गया नेटवर्थ

Mukesh Ambani: भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपने स्थान से नीचे खिसक गए हैं। सोमवार को रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट से उनका नेटवर्थ कम हुआ है।

मनोज आर्या

Mukesh Ambani Net Worth: भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे लुढ़क गए हैं। लंबे समय से वह यह लिस्ट में 16वें पायदान पर अपना कब्जा जमा कर बैठे थे। हालांकि, सोमवार को रिलायंस इंडिस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण वह एक स्थान फिसल गए हैं। कल रिलायंस के शेयर 3.29 फीसदी गिरे थे।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार रिलायंस के शेयरों में गिरावट से अंबानी की नेटवर्थ में कुल 3.28 अरब डॉलर की कमी आई। इसके बाद वह कुल 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर आ गए हैं। स्पेन के एमेनशियो अंबानी के पीछे छोड़ते हुए 16वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

कीतना बढ़ी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ ?

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो इस साल यानी की 2025 में 12.9 अरब डॉलर की तेजी रही है। वहीं टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क 370 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। हालांकि, इस साल मस्क की नेटवर्थ में 62 अबर डॉलर की गिरावट आई है। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन 261 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में 68.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह इस साल में सबसे अधिक इनकम वाले अरबति हैं।

अमीरों की लिस्ट में कौन कितने नंबर पर

ब्लूमबर्ग की दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। जकबर्ग की कुल संपत्ति 251 अरब डॉलर है। वहीं, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। बेजोस की कुल नेटवर्थ की बात करें तो यह 350 अरब डॉलर है। 175 अरब डॉलर के कुल संपत्ति के साथ स्टीव बालमर इस सूची में पांचवे स्थान, जबकि 171 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ लैरी पेज छठे नंबर पर हैं।

अरबपति निवेश वॉरेन बफे टॉप-10 में शामलि

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमरी शख्स की लिस्ट में 160 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सर्गेई ब्रिन सातवें, बर्नार्ड अरनॉल्ट 155 अरब डॉलर के साथ आठवें, जेंसन हुआंग 149 अरब डॉलर के साथ नौवें और वॉरेन बफे 143 अरब डॉलर की संपत्ति के सात दसवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गौतम अडानी 84.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 6.14 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा