इंफोसिस (सौ . सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Infosys को हुआ तगड़ा मुनाफा, जून तिमाही में बिजनेस में 8.6 परसेंट का आया उछाल

IT Company Infosys ने आज अपने तिमाही नतीजे जारी किए है। जिसके आधार पर ये पता चला है कि कंपनी को इस साल की जून महीने वाली तिमाही में 8.6 परसेंट बढ़त हासिल हुई है।

अपूर्वा नायक

Infosys Quarterly Result: इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी सर्विस प्रोवाइडक कंपनी इंफोसिस के लिए जून महीने की तिमाही काफी फायदेमंद साबित होती हुई नजर आयी है। हाल ही में जारी तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी को शानदार प्रॉफिट मिला है।

आईटी कंपनी इंफोसिस ने इस साल की पहली तिमाही में 8.6 परसेंट के रेट से ग्रोथ हासिल की है। जिसके चलते कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने FY 2026 में रेवेन्यू में 1 से 3 परसेंट की बढ़त का अनुमान लगाया है।

कैसा रहा इंफोसिस का कारोबार?

इंफोसिस कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 25 की अप्रैल से जून महीने वाली तिमाही में 6,368 करोड़ रुपये था। इंफोसिस ने शेयर मार्केट को जानकारी दी है कि कंपनी की ऑपरेशनल इनकम समीक्षाधीन तिमाही में 7.53 परसेंट बढ़कर 42,279 करोड़ रुपये तक हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 39,315 करोड़ रुपये रही थी।

पिछले साल कैसा था परफॉर्मेंस?

जनवरी से मार्च महीने वाली तिमाही के मुकाबले में जून महीने की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.5 परसेंट घटा है, साथ ही रेवेन्यू 3.3 परसेंट बढ़ा है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ सलिल पारेख ने बयान दिया है कि पहली तिमाही में हमारा परफॉर्मेंस हमारी एंटरप्रेन्योर एआई कैपेसिटी की मज़बूती, कस्टमर कंसोलिडेशन डिसीजन में सफलता और हमारे 3,00,000 से ज्यादा एम्पॉलयी के डेडिकेशन को दिखाता है। इस दौरान 3.8 अरब डॉलर के बड़े सौदे हमारी विशिष्ट प्रतिस्पर्धी स्थिति और गहरे कस्टमर्स संबंधों को दर्शाते हैं।

कंपनी ने इस साल के लिए रेवेन्यू ग्रोथ के लोअर लेवल के टारगेट को बढ़ा दिया है। अब यह स्टेबल करेंसी में 1 से 3 प्रतिशत है, जबकि वित्त वर्ष की शुरुआत में यह 0 से 3 प्रतिशत था। बुधवार को बीएसई पर इंफोसिस का शेयर 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,556 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के रिजल्ट का ऐलान मार्केट बंद होने के बाद किया गया है।

इंफोसिस कंपनी क्या काम करती है?

इंफोसिस एक ग्लोबल आईटी कंपनी है, जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन, कंसल्टेंसी और आउटसोर्सिंंग सर्विसेज देने के लिए जानी जाती है। ये मुख्य तौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मेंनेटेंस और इंडीपेंटेंट वेरिफिकेशन सर्विस देने का काम भी करती है। इसके साथ ही डिजिटल एक्सपीरियंस, क्लाउड, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए सुझाव देती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी