Infosys की हुई बंपर कमाई, इतने करोड़ रुपये का हुआ फायदा

इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ और मैनेजर डायरेक्टर सलिल पारेख ने कहा है कि इस तिमाही में और पिछली कुछ तिमाहियों में अमेरिका में फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत बढ़त हासिल जारी है।
Infosys CEO Salil Parekh gives statement on Indias spectacular economic growth
इन्फोसिस ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी सर्विस सेक्टर की सबसे प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इस तिमाही रिपोर्ट के आधार पर ये जानकारी मिली है कि इंफोसिस का एग्रिगेट नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11.46 प्रतिशत से बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 6,106 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

इंफोसिस ने गुरूवार को शेयर बाजार को ये जानकारी दी है कि उसकी ऑपरेशनल इनकम समीक्षाधीन तिमाही में 7.58 प्रतिशत बढ़कर 41,764 करोड़ रुपये तक हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 38,821 रुपये हुआ करती थी।

विदेशों में भी बजा डंका

फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्यूफैक्चरिंग ने रेवेन्यू में क्रमशः 27.8 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत तक का योगदान दिया है। इसके बाद में रिटेल और एनर्जी सेक्टर का नाम रहा है। भौगोलिक दृष्टि से, इंफोसिस ने भारत और यूरोप में सालाना आधार पर 10 अंकों में बढ़त हासिल की है। उत्तरी अमेरिका में लगभग 5 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ और मैनेजर डायरेक्टर सलिल पारेख ने कहा है कि इस तिमाही में और पिछली कुछ तिमाहियों में अमेरिका में फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत बढ़त हासिल जारी है। हमने तीसरी तिमाही के दौरान यूरोपीय फाइनेंशियल सर्विसेज में सुधार देखा है। हम प्रेशर में कमी के साथ अमेरिका में रिटेल और उपभोक्ता उत्पाद उद्योग में सुधार देख रहे हैं।

तीसरी तिमाही में हुआ जबरदस्त फायदा

इंफोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में लगातार रेवेन्यू लक्ष्य को बढ़ाया है। कंपनी को अब चालू वित्त वर्ष में 4.5 से 5 प्रतिशत की इनकम ग्रोथ की उम्मीद है। ये आंकड़ा पिछली तिमाही में दिए गए 3.75 से 4.50 प्रतिशत के अनुमान से भी ज्यादा है।

ऑपरेशनल मार्जिन का अनुमान 20 से 22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने इस तीसरी तिमाही के दौरान 5,591 कर्मचारियों को जोड़ा है, जिससे उसके कुल कर्मचारियों की संख्या 3,23,379 हो गई है। इंफोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका ने कहा है कि कंपनी अपनी नियुक्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की ओर आगे बढ़ रही है और चालू वित्त वर्ष में 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com