गौतम अडानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

गौतम अडानी के पैसों से भर रहा सरकारी खजाना, ग्रुप की कंपनियों ने दिया 75000 करोड़ का टैक्स

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की बिजनेस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रहा है। जैसे जैसे इस ग्रुप की कंपनियों की कमाई बढ़ रही है, वैसे ही इन कंपनियों के टैक्स भुगतान का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

अपूर्वा नायक

एशिया के दूसरे सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनियों ने सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये भर दिए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 29 प्रतिशत से ज्यादा तकरीबन 75,000 करोड़ रुपये के टैक्स का पेमेंट किया है।

इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के साथ ही कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटीज के लिए की जाने वाली पेमेंट भी शामिल हैं। कंपनी ने अपने बयान में ये कहा है कि वित्त वर्ष 2025 यानी अप्रैल 2024 और मार्च 2025 के लिए लिस्टेड कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप ने सरकारी खजाने में योगदान 29 प्रतिशत से बढ़कर 74,945 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये था।

इन कंपनियों ने किया टैक्स का भुगतान

अडानी ग्रुप ने ये जानकारी दी है कि उसकी लिस्टेड कंपनियों में सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानी एईएल, अडानी सीमेंट लिमिटेड यानी एसीएल, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड यानी एजीईएल और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी एपीएसईजेड ने किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड,अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा पब्लिश पब्लिश इंडिपेंडेंट ऐन्यूअल रिपोर्ट के आंकड़े इसमें लिस्ट में शामिल हैं। इस आंकड़े में 3 दूसरी लिस्टेड कंपनियां एनडीटीवी, सांघी इंडस्ट्रीज और एसीसी द्वारा चुकाया गया टैक्स भी शामिल है, जिनका कंट्रोल कथित तौर पर इन 7 कंपनियों के पास में हैं।

शेयरों में आयी तेजी

आज सुबह 11 बजे के लगभग अडानी एंटरप्राइजेस लिमिटेज के शेयर में जोरदार तेजी देखने के लिए मिल रही हैं। आज इस कंपनी के शेयर 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,514.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 1547.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 10 सालों में 3056.45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

आज अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है। जो 1.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,463.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले 2 सालों में कंपनी के शेयर ने 98 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और 5 सालों में 328.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया गया है। 10 सालों के रिटर्न की बात करें तो शेयर ने 370.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट