इंडिगो एयरलाइन, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान

Indigo Q4 Results: इंटरग्लोब एविएशन के सीईओ राहुल भाटिया ने कहा कि यह साल गंभीर ऑपरेशनल चुनौतियों से भरा रहा, जिसका कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

मनोज आर्या

Indigo Q4 Results: इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) के लिए 2,537 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस (शुद्ध घाटा) दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,067.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, तिमाही के दौरान एयरलाइन की ऑपरेशंस से होने वाली आय में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 22,438 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 22,152 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी की लाभप्रदता पर 250 करोड़ रुपये के वन-टाइम चार्ज का भी असर पड़ा। एयरलाइन का ईबीआईटीडीए तिमाही के दौरान 6,396 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,953 करोड़ रुपये था।

EBITDA मार्जिन में तेज गिरावट

हालांकि, ईबीआईटीडीए मार्जिन में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 3.6 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 27.5 प्रतिशत था। वहीं ईबीआईटीडीएआर मार्जिन बढ़कर 28.5 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26.9 प्रतिशत था। ऑपरेशनल स्तर पर एयरलाइन ने बताया कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण आई बाधाओं के बावजूद उसकी क्षमता (कैपेसिटी) में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 43.6 बिलियन उपलब्ध सीट किलोमीटर (एएसके) तक पहुंच गई। हालांकि, तिमाही के दौरान यात्री संख्या में सालाना आधार पर 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 31.6 मिलियन रही। कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन के लिए वित्त वर्ष 2026 के दौरान बने बेहद चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल को जिम्मेदार ठहराया।

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए इंटरग्लोब एविएशन के सीईओ राहुल भाटिया ने कहा कि यह साल गंभीर परिचालन चुनौतियों से भरा रहा, जिसका कंपनी की लाभप्रदता पर बड़ा असर पड़ा, हालांकि एयरलाइन का मुख्य कारोबार मजबूत बना रहा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 बेहद चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल वाला साल रहा, जिसका हमारी मुनाफाखोरी पर बड़ा असर पड़ा।

शुक्रवार को शेयरों में गिरावट

राहुल भाटिया ने आगे कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद कंपनी के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन मजबूत रहा। साल के दौरान हमारी क्षमता में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कुल आय में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 3.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,418.40 रुपये पर बंद हुए।

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम