केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, (सोर्स-अकाशवाणी) 
बिज़नेस

रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, एक करोड़ रुपये का मिलेगा बीमा लाभ; SBI से किया समझौता

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बीमा लाभ देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक बड़ा समझौता किया है। रेलवे के इस कदम से कर्मचारियों को की बड़े फायदें होंगे।

मनोज आर्या

Indian Railway And SBI MoU: भारतीय रेलवे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रेलवे कर्मचारियों को बेहतर इंश्योरेंस लाभ देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी की उपस्थिति में हुआ। इस समझौते के तहत, SBI में सैलरी अकाउंट रखने वाले रेलवे कर्मचारियों के लिए इंश्योरेंस कवरेज में काफी बढ़ोतरी की गई है।

इस समझौते के तहत किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर, इंश्योरेंस लाभ बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना के तहत ग्रुप A कर्मचारियों के लिए यह एक लाख 20 हजार, ग्रुप B के लिए 60 हजार और ग्रुप C कर्मचारियों के लिए 30 हजार रुपये था। इसके अलावा, SBI में केवल सैलरी अकाउंट रखने वाले सभी रेलवे कर्मचारी अब बिना कोई प्रीमियम दिए दस लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवर पाने के पात्र होंगे।

SBI 12.6 लाख रेलवे कर्मचारियों की सैलरी का काम देखेगा

समझौते के तहत, भारतीय स्टेट बैंक 12.6 लाख रेलवे कर्मचारियों की सैलरी का काम देखेगा। यह उन्हें 1 करोड़ रुपये के आकस्मिक मृत्यु बीमा का कवरेज देगा। पहले, यह कवरेज इस बात पर निर्भर करता था कि कर्मचारी रेलवे के ग्रुप A, B या C में आते हैं। इसके अनुसार, उन्हें सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) के तहत क्रमशः 1.20 लाख रुपये, 60,000 रुपये और 30,000 रुपये का कवरेज मिलता था। अब, इस बढ़े हुए कवरेज से रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा में काफी सुधार होगा।

हालांकि, सैलरी अकाउंट से जुड़े अन्य लाभ, जैसे लाइफस्टाइल प्रिविलेज, बढ़े हुए आकस्मिक बीमा कवरेज के साथ जारी रहेंगे। रेलवे मंत्रालय के बयान के अनुसार, इसके अलावा, SBI में सिर्फ सैलरी अकाउंट रखने वाले सभी रेलवे कर्मचारी अब 10 लाख रुपये के प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवरेज के लिए पात्र होंगे, जिसमें  किसी प्रीमियम के या मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं होगी।

सोशल मीडिया पोस्ट में SBI ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि रेलवे सैलरी पैकेज के तहत, कर्मचारियों को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे उनके और उनके परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा और बढ़ेगी। यह उनके और उनके परिवार के लिए लाइफस्टाइल सुविधाओं जैसे अन्य लाभों के अतिरिक्त होगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत