भारत-नेपाल का व्यापारिक संबध, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

India-Nepal Trade: नेपाल में भड़की हिंसा का भारत पर कितना असर, दोनों देश के बीच कितने का व्यापार?

India-Nepal Trade: भारत से नेपाल को एक्सपोर्ट होने वाले मुख्य उत्पादों में प्रेट्रोलियम प्रोडक्ट, मशीनरी, व्हीक्ल, फूड आइटम, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शामिल हैं।

मनोज आर्या

India-Nepal Trade Relations: भारत के पड़ोसी देश नेपााल इन दिनों हिंसा की आग में झुलस रहा है। सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, गृह मंत्री, स्वास्थ्य और कृषि मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। नेपाल में किसी भी तरह की आपदा या राजनीतिक अस्थिरता का सीधा असर भारत पर भी देखने को मिलता है। श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और अब नेपाल, एक-एक कर भारत के पडो़सी देश में जिस तर से विरोध की आवाज उठी रही है, उसने भारत सरकार को भी सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया।

श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुकाबले नेपाल का महत्व भारत के लिए बेहद खास रहा है। अब तक के इतिहास में हमेशा आजाद रहा यह छोटा सा हिंदू देश अब राजनीतिक रूप से काफी अस्थिर हो चुका है। देश की कई नेता देश छोड़कर भाग रहे हैं, जबकि हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया है।

भारत-नेपाल के बीच कितने का व्यापार?

भारत और नेपाल के बीच कुल लगभग 8 बिलियन डॉलर का कारोबार है। एक दशक पहले नेपाल भारत का 28वां व्यापारिक साझेदार था, लेकिन अब यह 14वें स्थान पर आ चुका है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान दोनों देशों के बीच कुल 8.5 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ। इसमें भारत ने 7.33 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया, जबकि नेपाल ने 1.20 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया। भारत से नेपाल को होने वाला एक्सपोर्ट, नेपाल की कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के करीब 16 प्रतिशत के बराबर है।

भारत से नेपाल जाने वाले उत्पाद

भारत से नेपाल को एक्सपोर्ट होने वाले मुख्य उत्पादों में प्रेट्रोलियम प्रोडक्ट, मशीनरी, व्हीक्ल, फूड आइटम, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण शामिल हैं। वहीं, नेपाल सोयाबीन तेल, मसाला, जूट उत्पाद और चाय जैसे आइटम्स भारत को एक्सपोर्ट करता है।

नेपाल में क्यों भड़की हिंसा?

दरअसल, नेपाल आई इस राजनीतिक अस्थिरता की वजह आम लोगों का गुस्सा है। देश की सियासत में लंबे समय से जारी भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार की वजह से लोगों में जबरदस्त नाराजगी ने उग्र रूप ले लिया और सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जेन-जी Gen Z) ने किया। हालांकि, अगर ट्रेड के लिहाज़ से देखा जाए तो नेपाल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार और यूपी के कई जिले नेपाल की सीमा से सटे हुए हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच अच्छे संबंध हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट