यूरोपीय यूनियन के नेताओं के के साथ पीएम मोदी, (सोर्स- IANS) 
बिज़नेस

India-EU Trade Deal: भारत के लिए खुला $75 अरब का खजाना! 99% सामानों को मिलेगी 'ड्यूटी फ्री' एंट्री

India-European Union Deal: यह समझौता छात्रों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस डील के तहत छात्रों को शिक्षा के बाद नौ महीने का गारंटीड वीजा की व्यवस्था की गई है।

मनोज आर्या

India-European Union Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) ट्रेड डील से विश्व की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच विकास के साथ सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और इससे पूरे वैश्विक समुदाय को फायदा होगा। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को दिया गया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा किए गए पोस्ट में इसे 'मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील' बताया गया।

पीएम मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि इससे 75 अरब डॉलर (6.41 लाख करोड़ रुपए) के निर्यात के रास्ते खुलेंगे। वहीं, यूरोपीय यूनियन की 9,425 लाइनों पर भारतीय निर्यात के लिए टैरिफ खत्म होगा।

99% उत्पादों की टैक्स फ्री एंट्री

इसके साथ ही बताया गया कि इससे भारतीय मैन्युफैक्चरर्स और एमएसएमई के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे और यूरोप के हाई-वैल्यू ग्राहकों तक सीधी पहुंच मिलेगी। प्रधानमंत्री की ओर से जारी किए पोस्टर में आगे कहा गया कि भारत-ईयू ट्रेड डील से भारतीय निर्यात मूल्य के 99 प्रतिशत हिस्से को ईयू में ड्यूटी फ्री एंट्री मिलेगी। दोनों देशों के बीच हुए ट्रेड समझौते से भारत को यूरोप के आईटी, फाइनेंशियल और शिक्षा जैसे सब-सेक्टर्स तक पहुंच मिलेगी।

भारतीय छात्रों के लिए बड़ी सौगात

यह समझौता छात्रों के लिए भी बड़ी सौगात लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया कि इस डील के तहत छात्रों को शिक्षा के बाद नौ महीने का गारंटीड वीजा की व्यवस्था की गई है। इस समझौते के तहत ईयू और भारत एआई, क्लीन टेक और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में कॉरपोरेशन को मजबूत करेंगे। भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एफटीए केवल एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट है।

मशीनरी पर 44% टैक्स भी होंगे खत्म

इसके अलावा मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का भारी टैक्स और रसायनों पर 22% शुल्क भी लगभग खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, विमान और अंतरिक्ष से जुड़े लगभग सभी उत्पाद अब बिना किसी टैरिफ के भारत में आयात किए जा सकेंगे। इससे भारत के एविएशन और अंतरिक्ष सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, यह ऐतिहासिक समझौता हमारे किसानों और हमारे छोटे उद्योगों के लिए यूरोपीय मार्केट तक पहुंच को आसान बनाएगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा और हमारे सर्विसेज सेक्टर के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश