हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

हिमाचल के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- विदेश में अच्छे पैकेज पर मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के लोगों के रोजगार के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ना सिर्फ लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने के साथ ही सुरक्षा भी निश्चित करेगी।

अपूर्वा नायक

शिमला : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों को विदेशी धरती पर काम करने के लिए भेजने के अलावा, अच्छा सैलरी पैकेज और सिक्योरिटी दिलवाना हमारी जिम्मेदारी है।

सुक्खू ने कहा है कि हमारी एक साल पुरानी कोशिशें सफल रही हैं और हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम यानी एचपीएसईडीसी को रजिस्टर्ड रिक्रूटमेंट एजेंसी के रूप में लाइसेंस मिल गया है। विदेश मंत्रालय ने हमें अलग-अलग देशों में मौजूद नौकरियों की लिस्ट भी दी है।

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी एजेंसियों पर भरोसा है और हिमाचल प्रदेशवासियों को जॉब के लिए विदेश भेजने के अलावा हमारे लोगों के लिए अच्छे पैकेज और सिक्योरिटी सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मैंने अधिकारियों को संबंधित देशों के राजदूतों से बात करने और लिखित दस्तावेज तैयार करने को कहा है ताकि हिमाचल के लोगों को विदेशों में उनके द्वारा दी गई सर्विसेज के अनुरूप अच्छे पैकेज मिल सकें।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरियां दिलाने तथा उन्हें किसी भी तरह के शोषण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विदेशों में नौकरी कर रहे हिमाचलियों में से लगभग 0.2 प्रतिशत ने कुल 2,030 करोड़ रुपये भेजे हैं तथा 0.2 प्रतिशत की ग्रोथ का मतलब होगा 4,000 करोड़ रुपये।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी को इंटरनेशनल एम्पॉलयमेंट मार्केट की जरूरतों के अनुरूप राज्य के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए प्रमाणित ट्रेनिंग एजेंसियों के साथ मदद करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लेबर एंड एम्पॉलयमेंट डिपार्टमेंट को विदेशों में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन तथा हिमाचली एनआरआई का डेटाबेस डेवलप करने के भी निर्देश दिए।

बयान के अनुसार, विदेशों में नर्स, वेटर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, क्लर्क, हल्के और भारी ड्यूटी व्डीकल ड्राइवर, मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, राजमिस्त्री, वेल्डर और मैकेनिक जैसे प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड है और इन व्यवसायों में कुशल युवा हिमाचल प्रदेश में उपलब्ध हैं और एचपीएसईडीसी सक्रिय रूप से उनके विदेश में नौकरी की सुविधा प्रदान करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त