- Hindi News »
- Business »
- India Pak Trade Continues In May Despite Brief Military Clash
पहलगाम हमले के बाद भी नहीं रुका था भारत पाक के बीच ट्रे़ड, SBP ने किया खुलासा
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक के साथ व्यापारिक संबंधों में भी तनाव देखने मिला था। हालांकि एसबीपी के आंकड़ों के अनुसार, मई के महीने में भी भारत और पाक के बीच व्यापार जारी था।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारत Vs पाकिस्तान (सौ. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद : 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी साजिश को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच में तनावपूर्ण माहौल देखने के लिए मिल रहा था। भारतीय सशस्त्र बल ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था। इसी दौरान भारत ने पाक के साथ सभी प्रकार के ट्रेड संबंधों को रोक दिया था।
हालांकि अभी इसी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिसके अनुसार ऑपरेशन सिंदूर में हुए टेंशन और बॉर्डर बंद होने के बाद भी दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार मई के महीने में मुख्य रुप से तीसरे देश के जरिए चालू था।
न्यूज पेपर ‘डॉन’ ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान यानी एसबीपी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि ऑफिशियल आंकड़ों से पता चला है कि भारत से इंपोर्ट पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के जुलाई-मई के दौरान 3 साल के हाई लेवल पर पहुंच गया। इसने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में भारत से इंपोर्ट कुल 21.15 करोड़ डॉलर रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 20.7 करोड़ डॉलर और फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 19 करोड़ डॉलर से ज्यादा था।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील
Pakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 की मौत
फिर आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान! US मीडिया का बड़ा दावा, क्या इन शर्तों पर खत्म होगी जंग?
नवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
अकेले मई में – जब पहले हफ्ते में 4 दिवसीय संघर्ष छिड़ा था। इंपोर्ट 1.5 करोड़ डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने के 1.7 करोड़ डॉलर से थोड़ा कम था। हालांकि, भारत को पाकिस्तान का एक्सपोेर्ट नगण्य रहा। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 और फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में एक्सपोर्ट क्रमशः 34.4 लाख डॉलर और 3.3 लाख डॉलर रहा – जो द्विपक्षीय व्यापार की ज्यादातर एकतरफा प्रकृति को उजागर करता है।
पाकिस्तान और भारत के बीच फॉर्मल ट्रेड रिलेशन साल 2019 से प्रभावित हैं। हालांकि, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, भारत ने कई कदम उठाए। इनमें अटारी-वाघा बॉर्डर को तत्काल बंद करना भी शामिल था, जिसका उपयोग कुछ प्रकार के सामानों की आवाजाही के लिए किया जाता था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी ऐलान किया था कि भारत के साथ सभी ट्रेड, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से किसी भी तीसरे देश के साथ व्यापार भी शामिल है, तत्काल निलंबित किया जाता है।
GTRI ने सरकार को चेताया, अमेरिका के साथ एग्री प्रोडक्ट के इंपोर्ट का है मामला
आपको बता दें कि मई के महीने में पाकिस्तान के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रचने के बाद भारत ने पाक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया हैं। जिसमें भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करने के साथ ही पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के रिश्तों को भी खत्म करने की बात कही थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India pak trade continues in may despite brief military clash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
May 11, 2026 | 04:57 PMSBI ATM में खुल गया हेयर सैलून! मशीन की जगह बाल कटवाता दिखा ग्राहक, वीडियो वायरल
May 11, 2026 | 04:50 PMइम्तियाज जलील की रिश्तेदार है निदा खान! संजय शिरसाट के दावे से मची हलचल, जलील के गिरफ्तारी की मांग
May 11, 2026 | 04:50 PMनासिक TCS धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा! निदा खान ने पीड़िता का ब्रेनवॉश करने भेजी थी 171 धार्मिक लिंक
May 11, 2026 | 04:45 PMक्या है One Case, One Data सिस्टम? अब एक क्लिक पर मिलेगी केस की पूरी कुंडली, सुप्रीम कोर्ट की खास पहल
May 11, 2026 | 04:45 PMभीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














