Google or Meta (सौ. Design) 
बिज़नेस

गूगल और मेटा ने ED के नोटिस को नकारा, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे प्रतिनिधि

Google-Meta : पिछले ही हफ्ते ऑनलाइन बैटिंग ऐप के प्रमोशन के चलते प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया था। 21 जुलाई को इन दोनों कंपनियों की ओर से कोई ईडी ऑफिस नहीं पहुंचा।

अपूर्वा नायक

ED Action On Google-Meta: कुछ समय पहले ही प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन से जुड़े मामले में गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया था। जिसमें दोनों कंपनियों पर आरोप इन बैटिंग ऐप्स के विज्ञापन को मुख्य रुप से दिखाया गया था।

21 जुलाई यानी सोमवार के दिन ईडी ने इन दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि इन दोनों कंपनियों के कोई भी प्रतिनिधि पूछताथ के लिए ईडी के ऑफिस नहीं पहुंचे हैं। ईडी का कहना है कि ये जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते असर को रोकने की अहम कोशिश हैं।

21 जुलाई को होनी थी पूछताछ

ईडी के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, गूगल और मेटा इन दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को ईडी ऑफिस तलब होना था। ऐसा इसीलिए क्योंकि इन दोनों कंपनियों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी के ऐड का प्रचार करने का आरोप लगा है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है।

देशभर में जारी है ईडी की कार्रवाई

दरअसल, ईडी पूरे देश में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में ईडी ने तेलंगाना के कई बड़े फिल्मी कलाकारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। जिसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं। टोटल 29 एक्टर्स के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ड किया था। इसके साथ ही देशभर में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ भी छापेमारी की प्रक्रिया की जा रही है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ईडी के द्वारा आने वाले दिनों में इन सभी के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। साथ ही ईडी उन शिकायतकर्ताओं की भी खोज में है, जिन्हें बैटिंद प्लेटफॉर्म्स के द्वारा ठगा गया था। पूरे देश में ईडी की कार्रवाई सख्ती से जारी है। 15 जुलाई को भी ईडी के द्वारा मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। ये छापेमारी अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी।

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला