-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Enforcement Directorate Plan For Financial Year 2025 26
क्या है ED का टारगेट? 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए अफसरों ने सेट किया ये Plan
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है। ईडी ने इस फाइनेंशियल ईयर तक 15 हजार करोड़ रुपये की राशि घोटाला पीड़ितों को वापस दिलाने का लक्ष्य रखा है।

ईडी का 2025-26 के लिए प्लान
नई दिल्ली: देश में घोटालों को लेकर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कई सारे स्कैम अभी भी जांच के दायरे में तो हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने 2025-26 फाइनेंशियल ईयर के लिए पहले से ही अपना प्लान तैयार कर रखा है। ED ने इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न घोटाला पीड़ितों को 15 हजार करोड़ की संपत्ति वापस दिलाने का लक्ष्य रखा है।
पिछले कुछ सालों से सरकार ने ईडी के हाथ पूरी तरह से खोल दिए हैं। लगातातर ईडी के अफसरों पुराने मामलों और घोटालों की जांच के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता ओर बड़े पद पर आसीन व्यक्तियों के घर रेड डाल रही है। इसे लेकर ईडी और केंद्र सरकार की आलोचना भी हो रही है लेकिन अफसरों की कार्रवाई जारी है।
पश्चिम बंगाल की रोज वैली पीड़ितों को दिलाया हक
ईडी ने पिछले कुछ सालों में बैंकों और राजनीतिक दलों और अन्य लोगों पर छापेमारी कर करीब 32 हजार करोड़ रुपये सरकारी धन की वापसी कराई है। पश्चिम बंगाल के रोज वैली पीड़ितों को भी ED उनका हक दिलाया है। बंगाल में रोज वैली ग्रुप ने जमीन, होटल टाइमशेयर और हाई रिटर्न का वादा कर जनता से 17,500 करोड़ रुपये से अधिक हड़प लिए। इनमें से कई पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से थे अपनी छोटी-छोटी बचतें चिट फंड में लगाई थीं। घोटाले को लेकर 31 लाख से अधिक पीड़ितों ने दावे किए थे जिनमें ईडी की कार्रवाई में 7.5 लाख पीड़ितों को पूंजी वापस मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
राशन वितरण मामले में बंगाल में ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोलकाला-बर्धवान में 9 ठिकानों पर रेड से हड़कंप
I-PAC पर ED रेड: ‘डेटा चोरी’ या ‘कोयला घोटाला’? रेड के बीच ममता की एंट्री से मचा हड़कंप!
कोयला घोटाले के तार से I-PAC के दफ्तर पर सियासी वार? CM के हंगामे के बाद ED ने खोला रेड का असली राज
ED रेड के बाद ममता ने भरी हुंकार, BJP को चुनौती देकर कहा- जितनी सीटें मिल रही थीं वो भी अब जीरो
माल्या, नीरव मोदी मामले में अब तक इतने धन की वापसी
ईडी ने विजय माल्या और नीरव मोदी के मामले में भी गहनता से जांच की जा रही है। इस घोटाले के मास्टरमाइंड और लाभार्थियों में कई राजनेता और राज्य सरकार के मंत्रियों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। ईडी की जांच में इनको भी आरोपी बनाया गया है। ईडी ने इन आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की करने के उन्हें बेचकर धनराशि की वसूली की जा रही है। स्पेशल कोर्ट से परमीशन के बाद ईडी इन घोटालेबाजों की संपत्तियां बेचकर वसूली कर रही है। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मामले में ईडी ने संपत्तियों की कुर्की कर बैंकों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वापस कराई है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
2025-2026 के लिए भी बनाई रणनीति
चेन्नई के एक मामले में भी ईडी ने माफिया की ओर से जाली दस्तावेज के आधार पर कब्जा की गई संपत्ति को पीड़ित व्यक्ति को वापस दिलाई है। अब 2025-26 के लिए भी ईडी ने घोटालेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति तैयार की है। फाइनेंशियल ईयर में इस साल के अंत तक ईडी का 15 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित घोटाले की राशि को वापस दिलाने की योजना बनाई है।
ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ईडी ने जमीन वापस ले ली है। चेन्नई में एक व्यक्ति को जमीन वापस मिल गई, जिसे माफिया ने जाली दस्तावेजों के जरिए हड़प लिया था। सूत्रों ने बताया कि अब तक ईडी ने 1.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति और बैंक जमा जब्त कर लिए हैं, जिन्हें जांच के बाद वापस कर दिया जाएगा।
Enforcement directorate plan for financial year 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा
Jun 25, 2026 | 03:28 PMगोंदिया-आमगांव मार्ग पर जाम से लोग परेशान, ओवरब्रिज की मांग फिर तेज
Jun 25, 2026 | 03:21 PMकोयले की काली दलाली: लैब रिपोर्ट में असली कोयले को बताया थर्ड क्लास, मुंबई की कंपनी ने WCL को लगा चूना!
Jun 25, 2026 | 03:21 PMबच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार
Jun 25, 2026 | 03:19 PMमहाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
Jun 25, 2026 | 03:19 PMसीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण रुका, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 03:18 PMमंदसौर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर
Jun 25, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














