-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Google And Meta Bare In Trouble In Online Betting App Case Ed Sends Notice Ntc Rpti
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में गूगल और मेटा को ईडी का नोटिस
- Written By: सिमरन सिंह
ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। भारत में होने वाले इस काम को अब बंद करना होगा।

Google or Meta (सौ. Design)
भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेक दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। ईडी का आरोप है कि इन कंपनियों ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर न सिर्फ विज्ञापन स्थान प्रदान किया, बल्कि उन्हें प्रमोट भी किया।
21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया
सूत्रों के अनुसार, गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट्स और विज्ञापनों को प्रमोट करके कानून का उल्लंघन किया है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर बड़ा एक्शन
यह पहली बार है जब भारत में कार्यरत किसी बड़ी टेक कंपनी को सट्टेबाजी जैसे संवेदनशील मुद्दे में सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया जा रहा है। ईडी की यह कार्रवाई उन कई बड़ी जांचों का हिस्सा है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रही गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर चल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
फिल्मी सितारे और इन्फ्लुएंसर भी जांच के घेरे में
इससे पहले भी ईडी ने कई फिल्मी हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के मामले में तलब किया है। हाल ही में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें अभिनेता प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। “इन हस्तियों को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने के बदले में भारी रकम दी गई थी।” – सूत्र, ईडी
ये भी पढ़े: मोबाइल और गैजेट्स के लिए बेस्ट पावर बैंक, यात्रा के लिए बेस्ट
हवाला चैनलों से की गई पैसों की हेराफेरी
ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि ये सट्टेबाजी ऐप्स खुद को ‘स्किल बेस्ड गेम’ बताकर असल में अवैध जुए का अड्डा बने हुए थे। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जिसे हवाला नेटवर्क्स के जरिए छिपाने की कोशिश की गई।
जांच अब व्यापक स्तर पर
ईडी का ताजा कदम इस ओर इशारा करता है कि जांच का दायरा अब और भी विस्तृत होता जा रहा है और सरकार टेक प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय करने की दिशा में गंभीर है।
Google and meta bare in trouble in online betting app case ed sends notice ntc rpti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














