दिल्ली में टमाटर की कीमतें (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

महंगे टमाटरों से मिलेगी दिल्ली वासियों को राहत, सरकार ने कर ली है पूरी तैयारी

देश की राजधानी दिल्ली में महंगे टमाटरों से परेशान जनता को जल्द ही बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है। दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदम से टमाटर की कीमतों में गिरावट आयी है।

अपूर्वा नायक

Tomato Price In Delhi: दिल्ली वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी आ रही है। बढ़ती टमाटर की कीमतों से परेशान जनता को सरकार राहत देने वाली है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के माध्यम से टमाटर को सस्ती कीमतों पर बेचना शुरु कर दिया है।

अब देश की राजधानी में लोग सस्ती कीमतों पर टमाटर खरीद पाएंगे। सरकार ने ये कदम कंज्यूमर्स को राहत देने के उद्देश्य से लिया है। दिल्ली में लोग अब टमाटर 47 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो के प्राइस पर खरीद सकते हैं।

सबसे बड़ी मंडी से टमाटर की होगी खरीदी

एनसीसीएफ ने 4 अगस्त से दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, आजादपुर मंडी से टमाटर खरीदने की तैयारी की थी। इसके बाद इन टमाटरों को बहुत ही कम कीमत के साथ कंज्यूमर्स को बेचा जा सकता है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, अब तक 27,307 किलोग्राम टमाटर इस योजना के अंतर्गत बेचे जा चुके हैं।

दिल्ली में क्यों बढ़े टमाटर की कीमतें?

जुलाई के आखिरी हफ्ते में उत्तर भारत और खास तौर पर उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हुई तेज बारिश के चलते टमाटर की सप्लाई में बाधा आयी। जिसके कारण दिल्ली में टमाटर की कीमतें अचानक से बढ़ गई है और एवरेज रिटेल प्राइस 73 रुपये किलो तक पहुंच गया है। आने वाले कुछ ही दिनों में ये कीमत बढ़कर 85 रुपये प्रति किलो तक भी जाने की संभावना है। हालांकि पिछले हफ्ते से ही मंडियों में टमाटर की उपलब्धता फिर से बढ़ने लगी है, जिसके कारण जनता को हल्की राहत मिली है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली की जनता को बेहद राहत मिलने की उम्मीद की जा रही हैं।

देश के अन्य शहरों में कितनी है टमाटर की कीमतें?

देश की राजधानी दिल्ली में भले ही टमाटर की कीमतें ज्यादा हो, लेकिन चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों में प्राइस अभी भी कंट्रोल में हैं। चेन्नई में टमाटर का एवरेज रिटेल प्राइस 50 रुपये प्रति किलो है, जबकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में टमाटर की कीमत 58 रुपये प्रति किलो है। इन शहरों में मौसम सामान्य होने के कारण सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं हुआ है और कीमतों में कोई खास उछाल नहीं आया है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना