-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Pharma Market July Growth 7 9 Percent Cardiac Diabetes Segments Lead Sales
जुलाई माह में भारतीय फार्मा मार्केट में 7.9% उछाल, हृदय-मधुमेह सेगमेंट में जोरदार बिक्री
- Written By: अमन उपाध्याय
IPM July Growth: मार्केट रिसर्च फर्म फार्मारैक के अनुसार, हृदय संबंधी उपचार और मधुमेह-रोधी दवाओं के दाम में क्रमशः 14.1% और 9% की वृद्धि हुई है। ये दोनों क्षेत्र घरेलू फार्मा बाजार के लगभग 25%...

भारतीय फार्मा मार्केट में जुलाई में 7.9% उछाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indian Pharma Market: इस साल जुलाई महीने में भारतीय फार्मा मार्केट (IPM) में 7.9% की वृद्धि दर्ज की गई है। खास तौर पर हृदय और मधुमेह-रोधी थेरेपी सेगमेंट में बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट में सामने आई है। मार्केट रिसर्च कंपनी फार्मारैक की रिपोर्ट के अनुसार, हृदय उपचार और मधुमेह-रोधी दवाओं के मूल्य में क्रमशः 14.1% और 9% की बढ़ोतरी हुई है, जो पूरे घरेलू फार्मा बाजार का लगभग 25% हिस्सा हैं।
यूरोलॉजी और एंटीनियोप्लास्टिक जैसे कई प्रमुख सेगमेंट्स ने भी दोहरे अंकों में मूल्य वृद्धि हासिल की है। वहीं, सांस से जुड़े (रेस्पिरेटरी) सेगमेंट की कीमतों में भी 9.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फार्मारैक की उपाध्यक्ष (कमर्शियल) शीतल सपाले के अनुसार, जुलाई माह में नए उत्पादों के लॉन्च और कीमतों में वृद्धि की वजह से अधिकतर उपचार क्षेत्रों में बाजार में तेजी देखने को मिली है।
इन दवाओं की बिक्री में आई मजबूती
सपाले ने यह बताया कि मुख्य उपचार वर्गों में सिर्फ हृदय रोग और संक्रमण-रोधी दवाओं की बिक्री में ही मजबूती आई है, जबकि मधुमेह-रोधी दवाओं के क्षेत्र में नए उत्पादों के लॉन्च होने से वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जीएलपी-1 एगोनिस्ट बाजार में लगातार सकारात्मक विकास देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
रिपोर्ट में बताया गया है कि सेमाग्लूटाइड और टिरज़ेपेटाइड इस बाजार की तेजी से विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सेमाग्लूटाइड को रायबेलसस (ओरल) और वेगोवी (इंजेक्शन के रूप में) के नाम से मार्केट किया जाता है, जबकि टिरज़ेपेटाइड को मौनजारो ब्रांड के तहत बेचा जाता है। ये दोनों इंजेक्शन वाली दवाएं मुख्य रूप से टाइप 2 मधुमेह के उपचार और वजन कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
बिक्री के साथ फिर से लोकप्रिय
सपाले ने बताया कि जुलाई में बाजार में तेजी देखने को मिली है, जो मुख्यतः दोनों नए लॉन्च हुए ब्रांडों के जोरदार प्रचार के कारण हो सकता है। हालांकि, तिरजेपेटाइड के आने से सेमाग्लूटाइड (रायबेलसस) की बिक्री पर असर पड़ा था, लेकिन वेगोवी अब इस अणु को मजबूत बिक्री के साथ फिर से लोकप्रिय बना रहा है।
यह भी पढ़ें- चांदी की कीमत में हुआ जबरदस्त इजाफा, महीने के अंत तक ₹1,21,000 किलो तक जा सकता है भाव, जानें वजह….
इसके अलावा, रिपोर्ट में उन रणनीतिक क्षेत्रों पर भी फोकस किया गया है जो भारतीय फार्मा उद्योग की तेजी से बढ़ती विकास दर को बढ़ावा दे रहे हैं। इनमें बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर सेक्टर भी शामिल हैं, जो भारतीय फार्मा उद्योग की तस्वीर बदल रहे हैं। सपाले ने बताया कि बायोसिमिलर का बाजार वर्तमान में लगभग 3,900 करोड़ रुपए का है और यह पिछले पांच वर्षों में सालाना 15 प्रतिशत की दर से लगातार बढ़ रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian pharma market july growth 7 9 percent cardiac diabetes segments lead sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














