कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% और 6ठे वालों का 269% पहुंचा

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% और 6ठे वेतन आयोग वालों का 269% हुआ। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिससे हर महीने अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा।

मनोज आर्या

Highlights:

  • आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे लाखों कर्मचारियों के लिए एक खुशी की खबर है।

  • सरकार ने 5वें और छठे वेतन आयोग के पुराने वेतनमान पर DA में बढ़ोतरी की है।

  • वित्त मंत्रालय ने 29 अक्टूबर 2026 को इस विषय में अलग-अलग आदेश जारी किए।

Dearness Allowance Hike: आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे लाखों कर्मचारियों के लिए एक खुशी की खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के पुराने वेतनमान पर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में में बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को इस विषय में अलग-अलग आदेश जारी किए। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को हर महीने अधिक महंगाई भत्ता प्राप्त होगा।

5वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA

5वें केंद्रीय वेतन आयोग के पुराने वेतनमान के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 483% से बढ़ाकर 497% कर दिया गया है। इसका मतलब है कि DA में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की DA की गणना के लिए मान्य बेसिक पे ₹10,000 है, तो पहले उसे 483% की दर से ₹48,300 महंगाई भत्ता मिलता था। अब 497% की दर से ₹49,700 DA मिलेगा। इस प्रकार कर्मचारी को हर महीने ₹1,400 का अतिरिक्त लाभ होगा।

छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA

छठे केंद्रीय वेतन आयोग के पुराने वेतनमान और ग्रेड पे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262% से बढ़ाकर 269% कर दिया गया है। इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक पे और ग्रेड पे मिलाकर ₹20,000 है, तो पहले उसे 262% की दर से ₹52,400 महंगाई भत्ता मिलता था। नई दर के अनुसार यह बढ़कर ₹53,800 हो जाएगा। इस प्रकार कर्मचारी को हर महीने ₹1,400 अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा।

नए शुल्क 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे

वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर का लाभ मिलेगा। जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का एरियर भी बन सकता है। हालांकि, इसका भुगतान कब और किस प्रकार होगा, यह संबंधित विभाग के निर्देशों पर निर्भर करेगा।

क्या 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों का DA बढ़ा है?

हां। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। हालांकि, 5वें और 6वें वेतन आयोग के लिए जारी नया आदेश केवल उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो अभी भी पुराने ग्रेड पे के तहत वेतन ले रहे हैं।

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा