Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट, 308 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी भी लुढ़का

Share Market: शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां सेंसेक्स 308 अंक टूटकर 74,459.53 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।
share market closing update 30th october
शेयर बाजार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।

  • कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 308.49 अंक के साथ 74,459.53 पर बंद हुआ।

  • बाजार में लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली।

Share Market Closing Update 30th October 2026: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 308.49 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,459.53 और निफ्टी 116.35 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ।

लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 540.40 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,301.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 347.75 अंक या 1.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,463.60 पर बंद हुआ।

आईटी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला

बाजार को सहारा आईटी शेयरों से मिला, सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी हेल्थकेयर क्रमश: 2.32 प्रतिशत और 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स थे। निफ्टी फार्मा (1.55 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (1.17 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (0.29 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (0.07 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं, निफ्टी इंडिया डिफेंस (-2.01 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.78 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (-1.46 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (-0.97 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.93 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (-0.87 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इंडिगो, इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इटरनल, टेक महिंद्रा, एचयूएल टेक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचयूएल और टाइटन गेनर्स थे।

share market closing update 30th october
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.44 लाख के करीब; चांदी भी फिसली

एसबीआई, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

जानकारों ने कहा कि महंगाई को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण इक्विटी बाजार दबाव में रहे, जबकि ईसीबी और बीओजे ने भी फेड की तरह ही ब्याज दरों को स्थिर रखा। वहीं, एआई वैल्यूएशन को लेकर फिर से पैदा हुई चिंताएं एशियाई बाजारों तक पहुंच गई हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव की नई खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया और मिड-कैप व स्मॉल-कैप शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली।

share market closing update 30th october
महंगे कच्चे तेल और अमेरिका-ईरान तनाव का बाजार पर असर, सेंसेक्स 206 अंक उछला; IT-फार्मा शेयरों में तेजी

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी

इसके अलावा, आईटी शेयरों के सहारे लार्ज-कैप शेयरों ने कुछ हद तक मजबूती बनाए रखी, जहां वैश्विक एआई शेयरों से पैसा निकालकर चुनिंदा खरीदारी हुई। इसके अलावा, अच्छे नतीजों और डिफेंसिव डिमांड के चलते फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी रही।