प्रोडक्ट लॉन्चिंग के दौरान युवराज सिंह, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

शराब कारोबारी बने 'सिक्सर किंग' युवराज, गगनचुंबी है एक बोतल का दाम; खरीदने में चली जाएगी पूरी सैलरी

Yuvraj Singh: सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अब बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर भारत में अपना अल्ट्रा-प्रीमियम टकीला ब्रांड ‘फिनो’ लॉन्च कर दिया है।

मनोज आर्या

Yuvraj Singh’s FINO Tequila: क्रिकेट के मैदान पर अपने छह छक्कों के लिए मशहूर युवराज सिंह अब एक बिल्कुल नई पिच पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवी ने अब बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर भारत में अपना अल्ट्रा-प्रीमियम टकीला ब्रांड ‘फिनो’ (FINO) लॉन्च कर दिया है।

गुरुग्राम के कोका (Koca) में आयोजित इस लॉन्च इवेंट में क्रिकेट और ग्लैमर का अनोखा संगम देखने को मिला। सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपने पुराने साथी की इस नई शुरुआत का जश्न मनाने पहुंचे थे। इस ब्रांड को युवराज सिंह ने कई भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों के साथ मिलकर शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि वे भारत में ‘पीने के अनुभव’ को बदलना चाहते हैं।

फिनो टकीला की विशेष खासियत

फिनो टकीला की खासियत इसकी शुद्धता और निर्माण प्रक्रिया है। इसे मेक्सिको के जलिस्को हाइलैंड्स में तैयार किया जाता है। कंपनी के मुताबिक, यह 100% ब्लू वेबर एगेव (Blue Weber agave) से बनी है, जिसे पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक विधियों से तैयार किया जाता है। लेकिन इसमें एक भारतीय टच भी है। इसके संस्थापकों का विजन इसे ग्लोबल होते हुए भी भारतीय दिल के करीब रखना है।

भारत में नंबर-1 बनना कंपनी का लक्ष्य

भारत में इस ब्रांड का नेतृत्व आयशा गुप्तू कर रही हैं। उनका लक्ष्य फिनो को देश के प्रीमियम स्पिरिट्स बाजार में सबसे ऊपर ले जाना है। फिलहाल, यह ब्रांड दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा, दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के ड्यूटी-फ्री स्टोर्स पर भी इसे खरीदा जा सकता है।

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

फिनो ने बाजार में चार अलग-अलग वैरिएंट उतारे हैं, और हर एक की कीमत हजारों में रखी है। यह साफ तौर पर उन लोगों के लिए है जो लक्जरी और क्लास को तरजीह देते हैं। रिपोर्टों के अनुसार भारत में औसत वेतन ₹25,000 से ₹34,038 प्रति बोतल के बीच है। ऐसे में फिनो की एक बोतल खरीदने के लिए एक महीने की सैलरी देनी पड़ सकती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें