इंडियन टेक्सटाइल सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

ट्रंप टैरिफ से दूसरे देशों की बढ़ी टेंशन, इंडियन टेक्सटाइल को मिलेगा पूरा अटेंशन

अमेरिका के द्वारा बांग्लादेश समेत कई देशों पर हाई टैरिफ लगाने का असर देखा जा सकता है। ट्रंप के इस फैसले से इंडियन टेक्सटाइल सेक्टर पर बेहतरीन असर हो सकता है।

अपूर्वा नायक

New Delhi News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। जिसको लेकर भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री काफी खुश नजर आ रही है।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने बुधवार को बयान दिया है कि अमेरिका के बांग्लादेश पर हाई टैरिफ लगाने का फैसला इंडियन टेक्सटाइल और अप्रैरल एक्सपोर्ट के लिए काफी अच्छा इशारा हैं। इससे कीमत के मोर्चे पर इंडियन एक्सपोर्टर की कॉम्पीटिटीव कैपेसिटी बढ़ेगी और और वे अमेरिकी में अपनी पहुंच बढ़ा पाएंगे।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री की लीडिंग बॉडी कनफेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज यानी सीआईटीआई के चेयरमैन राकेश मेहरा ने कहा है कि हम टैरिफ संबंधी ऐलान की प्रगति और उसके सेक्टर पर पड़ने वाले असर पर नजर रख रहे हैं। ये ऐलान कई देशों से संबंधित हैं जो कपड़ा और अप्रेरल एक्सपोर्ट सेक्टर में हमारे प्रतिस्पर्धी हैं।

मेहरा ने कहा है कि अमेरिका के बांग्लादेश समेत कई देशों पर हाई टैरिफ लगाने का फैसला इंडियन टेक्सटाइल और अप्रैरल एक्सपोर्ट के लिए अच्छे संकेत हैं। इससे कीमत के मोर्चे पर इंडियन एक्सपोर्टर की कॉम्पीटिटीव कैपेसिटी बढ़ेगी और और वे अमेरिकी में अपनी पहुंच बढ़ा पाएंगे।

किन देशों पर लगेगा कितना टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को  कजाकिस्तान, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ट्यूनीशिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। साथ ही साउथ अफ्रीका, बोस्निया-हर्जेगोविना पर 30 परसेंट, इंडोनेशिया पर 32 परसेंट, बांग्लादेश, सर्बिया पर 35 परसेंट, कम्बोडिया, थाइलैंड पर 36 परसेंट और लाओस और म्यांमार पर 40 परसेंट टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे।

टैरिफ मुद्दों पर रिजल्ट तक पहुंचना जल्दबाजी

अपैरल बनाने वाली और एक्सपोर्टर कंपनी सीटीए अपैरल्स प्राइवेट लि. के चेयरमैन डॉ. मुकेश कंसल ने कहा है कि अमेरिका के बांग्लादेश से इंपोर्ट पर 35 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा निश्चित रूप से इंडियन एक्सपोर्टर्स के लिए पॉजिटिव है। उन्होंने कहा है कि हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि असल स्थिति क्या होती है। फिलहाल टैरिफ मुद्दों पर किसी रिजल्ट पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

शुरुआती ट्रेड एग्रीमेंट

अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में मेहरा ने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्दी एक शुरुआती ट्रेड एग्रीमेंट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा है कि हमारा मानना है कि प्रस्तावित समझौता भारत के टेक्सटाइल सेक्टर में व्यापक पॉजिटिव बदलाव ला सकता है और साल 2030 तक भारत के टेक्सटाइल और अप्रैरल एक्सपोर्ट को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने में अहम योगदान दे सकता है।

बांग्लादेश साल 2024 में 13.15 परसेंट बाजार हिस्सेदारी के साथ अमेरिका को बिना बुना हुआ कपड़ा यानी अप्रैरल का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर रहा। इस सेक्टर में भारत का अमेरिका को एक्सपोर्ट 2.5 अरब डॉलर था। भारत इस मामले में टॉप 3 देशों में शामिल नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z