चाीनी अर्थव्यवस्था (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

चीनी अर्थव्यवस्था डगमगायी, पिछली तिमाही में घटा कारोबार

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने चीनी अर्थव्यवस्था को लेकर आंकड़े जारी किए है। जिससे पता चला है कि तिमाही आधार पर सितंबर में समाप्त तिमाही में अर्थव्यवस्था 0.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछली तिमाही में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

अपूर्वा नायक

हांगकांग : भारत के पड़ोसी देश चीन की आर्थिक हालत इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हाल ही में सरकार ने चीनी इकोनॉमी से जुड़े नवीनतम आंकड़े जारी किए जिसके अनुसार पता चला है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में पहचान बनाने वाली चीनी इकोनॉमी की सालाना ग्रोथ धीमी हो गयी है। चीन की अर्थव्यवस्था जुलाई सितंबर तिमाही में संभावित आंकड़े से कम 4.6 प्रतिशत रेट से बढ़ी है।

यह जुलाई-सितंबर तिमाही में उम्मीद से कम 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी जो 2024 के लिए निर्धारित किए ‘‘ करीब 5 प्रतिशत '' की वृद्धि के आधिकारिक लक्ष्य से काफी कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बयान में कहा, ‘‘ जटिल तथा गंभीर बाहरी वातावरण'' और जटिल घरेलू इकोनॉमिक ग्रोथ के बावजूद अर्थव्यवस्था ‘‘ सामान्य रूप से स्थिर व निरंतर प्रगति कर रही है।''

पिछली तिमाही में हुई थी इतनी बढ़त

वर्ष 2022 के अंत में कोविड-19 ग्लोबल महामारी से जुड़ी पाबंदियां हटाए जाने के बावजूद अर्थव्यवस्था सुस्त बनी हुई है। उपभोक्ता विश्वास कम है और रियल एस्टेट बाजार अर्थव्यवस्था पर बोझ बना हुआ है। वर्ष की पहली 3 तिमाहियों में चीन की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रही। तिमाही आधार पर सितंबर में समाप्त तिमाही में अर्थव्यवस्था 0.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पिछली तिमाही में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

रेसिडेंशियल सेक्टर में कमजोर

चीन का कारखाना उत्पादन पहली तीन तिमाहियों में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खुदरा बिक्री पिछले साल इसी समय की तुलना में 3.3 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, संपत्ति निवेश में 10.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है और नए मकानों की सेल्स का मूल्य 22.7 प्रतिशत घटा, जो रेसिडेंशियल सेक्टर में कमजोर रुख को दर्शाता है।

सितंबर में घटा एक्सपोर्ट

इस सप्ताह की शुरुआत में चीन ने बताया था कि सितंबर में उसके एक्सपोर्ट में काफी कमी आई है, जो पिछले साल की तुलना में केवल 2.4 प्रतिशत बढ़ा है। अगस्त में सालाना आधार पर इसमें 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इंपोर्ट भी कमजोर रहा और इसमें केवल 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो अनुमान से भी काफी कम है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील