(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

वजन घटाकर भी कमा सकते हैं पैसे, आधा किलो कम करने पर मिलेंगे 5800 रुपये; इस कंपनी ने निकाला ऑफर

इस चैलेंज के तहत 90 दिनों के अंदर 20 किलो वजन कम करने वाले को करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई हुई और उन्हें वेट लॉस चैंपियन का खिताब भी दिया गया। आइए इस वेट लॉस चैलेंज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मनोज आर्या

Earn Money On Weight Loss: वजन घटाओ और एक करोड़ रुपये तक का ईनाम जीतो। जी हां! आपने सही सुना, दरअसल, चीन की एक टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सालाना वेट लॉस चैलेंज के तहत दस लाख युआन (करीब 1.1 करोड़ रुपये) का बोनस पूल ऑफर की है। इंस्टा 360 के नाम से चर्चित शेन्जेन स्थित अर्शी विजन इंक ने अपने कर्मचारियों के बीच हेल्थी लाइफ स्टाइल को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की शुरूआत की है।

यह पहल शुरू होते ही कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है और इसका नियम भी काफी आसान है। इस चैलेंज के तहत कोई भी कर्मचारी रजिस्ट्रेशन करा सकता है और हर आधा किलो वजन कम करने पर उसे 500 युआन (करीब 5800) रुपये मिलते हैं।

20 किलो वजन कम कर 2.5 लाख रुपये कमाई

बता दें कि इस पहले की शुरुआत करने वाली कंपनी 360 डिग्री कैमरों और एक्शन गियर के लिए विश्व स्तर पर जानी जाती है। ये हर साल 'मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज' चलाती रही है, जिसमें हर साल भागीदारी बढ़ रही है। इस साल, कंपनी की युवा कर्मचारी जी याकी ने केवल 90 दिनों के अंदर 20 किलोग्राम वेट लॉस कि या तो उन्हें 20 हजार युआन (करीब 2.5 लाख रुपये) की कमाई हुई और उन्हें वेट लॉस चैंपियन का खिताब दिया गया।

चैलेंज के दौरान अनुशासन जरूरी

जी याकी ने बताया कि वह पूरी चैलेंज के दौरान अनुशासित रहीं, अपने डाइट का ध्यान रखा और हर दिन 90 मिनट एक्सरसाइज की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय है जब मैं खुद को श्रेष्ठ बना सकती हूं। यह चैलेंज सिर्फ सुंदरता के बारे में नहीं है, यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के बारे में है।

हेल्थी लाइफस्टाइल को बढ़ाना इस चैलेंज का मकसद

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस चुनौती के माध्यम से हमारा मकसद एक स्वस्थ लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना और अपने कर्मचारियों को काम के अलावा निजी जिंदगी में अपनी भलाई को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह उनके लिए जीवन में नए उत्साह के साथ जुड़ने और काम करने के लिए एक सकारात्मक प्रोत्साहन वजह बनता है।

कंपनी की इस पहल पर लोगों की प्रतिक्रिया

वहीं, चीनी आईटी कंपनी द्वारा शुरू की इस पहल को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, कुछ लोगों ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति कंपनी के रचनात्मक दृष्टीकोण की प्रशंसा की। जबकि कुछ लोगों ने वापस वजन बढ़ने पर लगने वाली आर्थिक जुर्माने की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत