अमूल (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

अमेरिका के बाद अब यूरोप में हो रही है अमूल की एंट्री, मैनेजिंग डायरेक्टर ने दिया बयान

एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित ‘अमूल मॉडल: लाखों के जीवन में बदलाव' विषय पर 11वें डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान में मेहता ने कहा, ‘‘भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध का प्रोडक्शन करने वाला देश है और आने वाले कुछ सालों में दुनिया के कुल दूध प्रोडक्शन का एक-तिहाई भारत में होगा।''

अपूर्वा नायक

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अमूल और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड यानी जीसीएमएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका में सफलतापूर्वक सबसे बेहतरीन दूध के तौर में पहचान बनाने वाला अमूल दूध अब जल्द ही यूरोपीय मार्केट में प्रवेश कर सकता है। जयेन ने साथ ही ये भी कहा है कि ये ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक पल होने वाला है।

शनिवार को यहां प्राइवेट व्यवसाय प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित ‘अमूल मॉडल: लाखों के जीवन में बदलाव' विषय पर 11वें डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान में मेहता ने कहा, ‘‘भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध का प्रोडक्शन करने वाला देश है और आने वाले कुछ सालों में दुनिया के कुल दूध प्रोडक्शन का एक-तिहाई भारत में होगा।''

डेव्हल्प एंवार्नमेंट की सराहना

मेहता ने कहा कि डेयरी सिर्फ एक बिजनेस नहीं है, यह ग्रामीण भारत के लिए लाइफ लाइन है। अमेरिका में अमूल द्वारा हाल ही में पेश किए गए दूध के बारे में बात करते हुए मेहता ने कहा कि यह ‘बेहद सफल' रहा है और अब वे पहली बार यूरोपीय मार्केट में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रासंगिक बने रहने के लिए अमूल प्रोटीन युक्त, ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री प्रोडक्ट की पेशकश करने पर ध्यान केंद्रित करती है। उन्होंने अमूल के संस्थापक डॉ. कुरियन द्वारा डेव्हल्प एंवार्नमेंट की सराहना की। मेहता ने कहा, ‘‘अगर भारत दुनिया को कोई तोहफा दे सकता है, तो वह सहकारी कार्य प्रणाली होगी - एक उपहार जो डॉ. कुरियन ने हमें दिया। कोलेब में उनके विश्वास ने भारत में एक नई क्रांति को जन्म दिया है।''

सबसे मजबूत डेयरी और फूड ब्रांड

मेहता ने कहा कि अमूल रोजाना 310 लाख लीटर से अधिक दूध इकठ्ठा करती है। उन्होंने कहा कि भारत भर में 107 डेयरी प्लांट और 50 से अधिक उत्पादों के साथ अमूल द्वारा सालाना 22 अरब पैक की सप्लाई की जाती है। उन्होंने दावा किया कि अमूल का बिजनेस 80,000 करोड़ रुपये का है और अब यह ग्लोबल लेवल पर सबसे मजबूत डेयरी और फूड ब्रांड है, जिसके मालिक 36 लाख किसान हैं।

डॉ. वर्गीज कुरियन का सपना हुआ पूरा

डॉ. वर्गीज कुरियन की पुत्री निर्मला कुरियन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 50 साल से भी ज्यादा पहले उनके पिता ने यह सपना देखा था कि जिस देश में उस समय दूध की कमी हुआ करती थी, वहीं देश एक दिन इस क्षेत्र आत्मनिर्भर बन सकता है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। एक्सएलआरआई जमशेदपुर के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने कहा कि डॉ. वर्गीज कुरियन का जीवन बदलाव लाने की प्रतिबद्धता से जुड़ा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट