तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

तेज प्रताप के 'दही-चूड़ा' भोज से क्यों गायब रहे तेजस्वी? चर्चाओं के बीच RJD ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई असली वजह

Tejashwi Yadav: पटना में तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित चूड़ा-दही का भोज इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हालांकि, इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के नहीं पहुंचने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मनोज आर्या

Tejashwi Yadav And Tej Pratatp Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वजह है उनके द्वारा पटना में आयोजित चूड़ा-दही का भोज। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान समेत सत्ता और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिसके बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस पर अब आरजेड़ी की ओर से जवाब आया है।

दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद सुधाकर सिंह ने मकर संक्रांति के मौके पर हुए दही-चूड़ा भोज को लेकर बयान दिया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सुधाकर सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव ने व्यक्तिगत रूप से यह फैसला किया था कि वह त्योहार अपने घर पर ही मनाएंगे।

'किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं'

आरजेडी सांसद ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर किसी तरह की कोई नाराजगी या आपत्ति नहीं है। यह पूरी तरह से उनका निजी निर्णय था, जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ देश भर में निजी तौर पर सार्वजनिक स्तर पर कल और आज भी बहुत जगह पर मनाया जा रहा है।

RJD सांसद का विवादों से किनारा

बहुत सारे लोग सार्वजनिक तौर पर भी त्योहार को मानते हैं और बहुत सारे लोग निजी तौर पर भी पर्व को मानते हैं। इसलिए यह कोई बहुत महत्वपूर्ण खबर नहीं है। लालू प्रसाद यादव एक वरिष्ठ नेता हैं और वह कई जगहों पर कार्यक्रमों में शामिल होते रहते हैं। इसी क्रम में वह तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में भी पहुंचे। इसमें कोई राजनीतिक संदेश या विवाद देखने की जरूरत नहीं है।

आरजेडी के अंदर कोई मतभेद नहीं

आरजेडी सांसद ने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य है और किसी तरह का मतभेद नहीं है। तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव सभी अपने-अपने तरीके से त्योहार मना रहे हैं और इसे लेकर अनावश्यक अटकलें लगाना सही नहीं है।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा