बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर! लालू यादव की RJD का इस पार्टी में होगा विलय, तेज प्रताप ने छेड़ा नया राग

RJD Merger: बिहार की सियासत में कुछ बड़ा उलटफेर होने के संकेत नजर आ रहे हैं। लालू यादव के नेतृत्व में स्थापित राष्ट्रीय जनता दल यानी की राजद के विलय की खबर ने सियासी महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
RJD Will Merge With JJD Said Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और लालू यादव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on
Updated on

RJD Will Merge With JJD: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आज पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन रखा है। बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू ने ही 90 के दशक में की थी। लालू का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा सुर्खियों में रहा है। लालू के यहां इस बार आयोजन नहीं हो रहा है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा कहा जो बिहार की सियासत के लिए काफी बड़ा अहम माना जा रहा है। अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) का राष्ट्रीय जनता दल में विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने बल्कि आरजेडी, जेजेडी में मर्ज होगी।

तेजस्वी के सवाल पर तेज प्रताप का जवाब

मकर सक्रांति के मौके पर आयोजित चूड़ा-दही कार्यक्रम को लेकर तेज प्रताप यादव काफी सुर्खियों में रहें। मीडिया को दिए अलग-अलग बयानों में उन्होंने अपने छोटे भाई, पिता लालू यादव और आरजेडी को लेकर काफी कुछ कहा। एक अन्य बयान में उन्होंने अपनी पार्टी जेजेडी को ही लालू यादव की असली पार्टी बताया। वहीं, अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्हें जयचंदों ने घेर लिया होगा और आने नहीं दिया होगा।

बड़ा सियासी फैसला ले सकते हैं तेज प्रताप

इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने यह भी संकेत दिया है कि वह मकर संक्राति के बाद कुछ बड़ा सियासी फैसले ले सकते हैं। उन्होंने मीडिया को यह बताया कि वह जल्द राज्य के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा निकालेंगे। गौरतलब है कि लालू यादव ने बीते साल 2025 में ही अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और घर से निष्कासित कर दिया था।हालांकि, 7 महीने बाद लालू यादव बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ खड़े नजर आए हैं।

1997 में हुई थी आरजेडी की शुरुआत

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भारत का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसकी स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने की थी। इसका मुख्य आधार बिहार राज्य में है और इसका चुनाव चिह्न 'लालटेन' है। यह पार्टी मुख्य रूप से सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों (MY समीकरण - मुस्लिम और यादव) के हितों की राजनीति के लिए जानी जाती है। राजद ने बिहार में कई वर्षों तक शासन किया है और केंद्र में भी यूपीए सरकार का हिस्सा रही है। वर्तमान में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com