केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

'महागठबंधन भस्मासुर की तरह है...जनता को ही भस्म कर देंगे', चुनावी सभा में RJD पर बरसे शिवराज सिंह

Bihar election 2025: बिहार पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि ये लोग बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं।

पूजा सिंह

Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बिहार के दौरे पर बैकुण्ठपुर और गौराबौराम विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की। साथ ही एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। साथ ही महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, बिहार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, ये धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भस्मासुर की तरह है। अगर उन्हें आशीर्वाद मिला तो जनता को जलाकर भस्म कर देंगे। बिहार में राजद की सरकार में अपराधी खुलेआम घूमते थे, जंगलराज में आम जनता की जिंदगी सुरक्षित नहीं थी और आज भी राजद और महागठबंधन नहीं बदला है। राजद ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

'बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं'

शिवराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन वाले बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं, जब राज्य में अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वाले बिहार में फिर से खून की नदियां बहाना चाहते हैं। वे चाहते हैं जंगलराज, लेकिन एनडीए मंगलराज और रामराज चाहता है, जहां जनता का मंगल और कल्याण हो।

महागठबंधन पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चौहान ने यूपीए की सरकार को याद करते हुए कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तब नौकरी के बदले में जमीन ली जाती थी। अब वहीं लोग कह रहे हैं कि हर घर में नौकरी देंगे। ये पब्लिक है, सब जानती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे बाराती हैं जिनकी आधी बारात जेल में है और आधी बेल पर है। पहले ही इतनी लूट की है कि अब बच नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सम्मान पा रहा है। कभी भारत का दुनिया में मान-सम्मान नहीं था, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है।

शिवराज सिंह ने जनता से की अपील

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे जंगलराज नहीं बल्कि मंगलराज के पक्ष में मतदान करें और बिहार को विकास की राह पर बनाए रखें। विपक्षी दल बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं, जबकि एनडीए का लक्ष्य रामराज स्थापित करना है। रामराज का मतलब है शानदार सड़कें, किसानों के खेतों में पानी और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश