'जब हाथ में लाइट है तो क्यो चाहिए लालटेन...', समस्तीपुर रैली में बोले PM मोदी, RJD पर साधा निशाना

PM modi: समस्तीपुर में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने RJD और महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'लठबंधन वाले पुराने दिन लाना चाहते है।
'जब हाथ में लाइट है तो क्यो चाहिए लालटेन...', समस्तीपुर रैली में बोले PM मोदी, RJD पर साधा निशाना
समस्तीपुर में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले से की। यहां पीएम मोदी ने विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। यह जनसभा कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान कर्पूरीग्राम के निकट आयोजित की गई, जो बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। रैली की शुरूआत में पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। साथ ही  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'सभी लोग अपने मोबाइल फोन निकालिए और हाथ ऊपर कर मोबाइल की टॉर्ट लाइट जलाईये।'  जब रैली में आए सभी लोगों ने ऐसा किया को तो पीएम मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ' जब हर एक के हाथ में लाइट है तो 'लालटेन' चाहिए क्या?'

पीएम मोदी ने 'जंगलराज' की दिलाई याद

सभा में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'अक्टूबर 2005 में बिहार जंगल राज से मुक्त हुआ था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में एनडीए की सरकार बनी थी। उस दौरान केंद्र में कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन 10 साल तक सत्ता में था। कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने नीतीश कुमार के रास्ते में रोड़े अटकाए और बिहार की जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरजेडी बिहार की जनता से नीतीश कुमार को वोट देने का बदला लेती थी। वे कांग्रेस को धमकी भी देते थे कि अगर कांग्रेस नीतीश कुमार या एनडीए-भाजपा की किसी भी बात पर सहमत हो गई तो वे सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे।'

#WATCH समस्तीपुर, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है...डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था।… pic.twitter.com/G4uU8VmsL6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025

महागठबंधन पर साधा निशाना

साथ ही महागठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लठबंधन' द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार स्पष्ट रूप से पुराने दिनों को वापस लाने की उनकी इच्छा का संकेत देते हैं। उनके प्रचार को सुनें और आपको जंगल राज की याद आ जाएगी। बिहार के लोगों को सतर्क और सजग रहना चाहिए। इस चुनाव में भी जंगल राज को हराना बेहद जरूरी है।' इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com