तेजस्वी यादव सोर्स- IANS
बिहार

तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, PDS विक्रेताओं की 8 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग

Bihar PDS Commission: तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को पत्र लिखकर PDS विक्रेताओं की 8 सूत्री मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 30 हजार मानदेय और लंबित कमीशन के भुगतान का मुद्दा उठाया।

करुणा नंद शाहवाल

Tejashwi Yadav Letter On Samrat Choudhary: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं की आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि लाखों गरीब परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाले पीडीएस विक्रेता लंबे समय से महंगाई, कमीशन भुगतान में देरी, तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक दबाव से जूझ रहे हैं। तेजस्वी ने सरकार से उनकी 8 सूत्री मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया है।

30 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने गुजरात की तर्ज पर पीडीएस विक्रेताओं को न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय देने की मांग की है।

साथ ही झारखंड की तर्ज पर अनुकंपा नियुक्ति की समय-सीमा समाप्त कर पात्र आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का प्रावधान लागू करने की मांग की।

6 माह से कर रहे सरकार से मांग

उन्होंने पिछले छह माह से एक वर्ष तक लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि कमीशन लंबित रहने से हजारों पीडीएस विक्रेताओं और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले पीडीएस विक्रेताओं के कमीशन में 47 रुपये की वृद्धि की घोषणा का भी उल्लेख किया।

लंबित कमीशन के भुगतान पर जोर

तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि बढ़ी हुई राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है तो उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर बकाया राशि का भुगतान कराया जाए।

उन्होंने बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदामों में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और घटतौली की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ई-पॉस और सर्वर समस्याओं के समाधान की अपील

साथ ही माप-तौल, घटतौली, ई-पॉस मशीन, सर्वर और अन्य तकनीकी समस्याओं का रियल टाइम समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि इसका खामियाजा विक्रेताओं और लाभुकों को न भुगतना पड़े।

अधिकारियों के साथ बैठक करने का सुझाओ

RJD नेता प्रतिपक्ष ने पीडीएस विक्रेताओं पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोकने तथा जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की।

उन्होंने सरकार, विभागीय अधिकारियों और फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच नियमित त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने का भी सुझाव दिया।

X पर पत्र की जानकारी को किया पोस्ट

तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार पीडीएस विक्रेताओं की मांगों पर संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लेगी। उन्होंने पत्र की कॉपी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भी पोस्ट की है।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां