तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिहार

लालू की दोनों संतानों में सियासी घमासान, राघोपुर पहुंचकर तेज ने तेजस्वी के खिलाफ किया जंग का ऐलान

Tej Pratap: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपनी सक्रियाता बढ़ाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

पूजा सिंह

Tej Pratap Yadav's Statement: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के परिवार का नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है। जहां तेजस्वी यादव पिता के पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चेहरा बनकर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं बड़े भाई तेज प्रताप यादव बार-बार यह संदेश देने की कोशिश करते नजर आते हैं कि, वे सिर्फ लालू यादव के बेटे नहीं, बल्कि अपनी अलग राजनीतिक पहचान भी गढ़ सकते हैं। अपने दम पर राजनीति में पैर जमाने की कोशिश कर रहे तेज प्रताप यादव न सिर्फ नीतिश सरकार पर सवाल उठाए, बल्कि अपने छोटे भाई और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव को भी कटघरे में खड़ा कर दिया।

दरअसल तेज प्रताप यादव मंगलवार को राघोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'लोग भूखे-प्यासे हैं, घरों से बेघर हो गए हैं, लेकिन जिनको जनता ने चुना है, वे आराम से अपने घर में बैठे हैं। जनता नेता को इसलिए चुनती है ताकि संकट की घड़ी में वो साथ खड़ा रहे, न कि गायब हो जाए।'

बिना नाम लिए छोटे भाई पर साधा निशाना

बता दें कि, राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव विधायक हैं। यहां पहुंचकर तेज प्रताप ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होने नीतीश सरकार को घेरा, साथ ही बिना नाम लिए प्रताप ने कहा कि यहां के सांसद और विधायक भी लोगों को सहायता नहीं पहुंचा रहे हैं।

'निकम्मी और कोमा में जा चुकी सरकार को उखाड़ फेंको'

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, आज वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा अंतर्गत विदुपुर ब्लॉक के विभिन्न पंचायत पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो चुका है। इस विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश पंचायत और गांव बाढ़ के कारण डूब चुके हैं, लेकिन भाजपा नीतीश सरकार द्वारा और यहां के सांसद और विधायक द्वारा भी किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं पहुंचाई जा रही है। जब मुझे राघोपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने मुझे अपनी समस्या से अवगत करवाया तब मुझसे रुका नहीं गया और आज हमने खुद जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया और उन्हें राहत सामग्री और मेडिकल सहायता देने का काम किया। सरकार और नेता बाढ़ से प्रभावित बिहार के लोगों से मिलने तक नहीं जा पा रहे हैं, राहत सामग्री और अन्य मेडिकल सहायता प्रदान करना तो बहुत दूर की बात है। ऐसी निकम्मी और कोमा में जा चुकी सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है। तभी बिहार से पलायन और बाढ़ जैसी आपदा को रोका सकता है।

महुआ सीट से चुनाव लड़ने तेज प्रताप

पिता द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने अपने दम पर राजनीति में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कड़ी में उन्होंने कुछ दिन पहले 5 राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी सक्रियाता बढ़ा गई है।

ये भी पढ़ें :

तेज प्रताप के बयान बढ़ाई सियासी हलचल

तेज प्रताप यादव के इस बयान ने आरजेडी के भीतर खलबली मचा दी है। इस बयान से साफ है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नई सियासी खीचतान देखने को मिलेगी। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात का बहाना हो या फिर परिवार में पॉलिटिकल मैसेज देना हो, तेज प्रताप का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी