पटना में भाजपा नेताओं के साथ गोलगप्पे खातीं स्मृति ईरानी। 
बिहार

स्मृति ईरानी का गोलगप्पा प्रेम, पटना में चुनाव प्रचार के दाैरान सड़क पर खड़े होकर खाए गोलगप्पे

Smriti Irani Love Golgappa: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी बिहार में चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। इस दौरान वह पटना में सड़क पर खड़े होकर गोल-गप्पे खाते दिखीं।

रंजन कुमार

Smriti Irani Eating Golgappas During Election Campaign: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिल्कुल अलग अंदाज दिखा है। जिसे सोशल मीडिया यूजर भी खूब पसंद कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंची केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी राजधानी पटना में गोलगप्पा खाने से खुद को नहीं रोक सकीं। स्मृति ईरानी सड़क पर खड़े होकर गोलगप्पे खाईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

भाजपा नेताओं ने भी उठाया लुत्फ

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इस दौरान बिहार में एनडीए की स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लाइट मोड में दिखीं। उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ राजधानी पटना की सड़क पर होकर गोल-गप्पे खाए।

सोशल मीडिया पर लोगों को अच्छा लगा पूर्व केंद्रीय मंत्री का अंदाज

वीडियो में स्मृति गोल-गप्पे खाते नजर आ रही हैं। उनके साथ बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री किसी से पूछती भी हैं कि क्या आप गोल-गप्पे नहीं खाएंगे। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर स्मृति ईरानी के इस सादगी भरे अंदाज की खूब चर्चा कर रहे। केंद्रीय मंत्री के पद पर काम कर चुकीं स्मृति का आम आदमी की तरह सड़क पर गोल-गप्पे खाना चर्चा का विषय बना है।

कांग्रेस पर रहती हैं हमलावर

दरअसल, स्मृति ईरानी की गिनती बीजेपी के सीनियर नेताओं में होती है। वह कांग्रेस पर अपने हमलावर रवैयों और बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बिहार चुनाव में वह एनडीए के लिए प्रचार में दिन-रात मेहनत कर रही हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का भी हिस्सा थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी।

11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान

बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को शांतिपूर्ण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पूरे विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। इस बार बिहार के चुनाव में महागठबंधन और NDA के बीच में तगड़ा मुकाबला है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में पूरा ताकत झोंकी हुई है। सबसे खास बात है कि पहले चरण में बिहार के इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 64.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अधिक वोटिंग को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की अपनी राय है। उनका कहना है कि जब-जब बिहार में अधिक वोटिंग हुई तो सत्ता परिवर्तन हुआ है। हालांकि, एनडीए के तमाम नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि उनका गठबंधन ही चुनाव जीतेगा।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति