आज की ताजा खबर 9 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरें हैं। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है।
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इस चरण में कुल 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरें हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और एक थर्ड जेंडर के उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम 24 घंटे में मतदाताओं को गोलबंद करने को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे और आखिरी चरण में राज्य की 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…

बिहार गांधी परिवार की सत्ता नहीं: सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार लोकतंत्र की जननी है और जनता तय करती है कि कौन कहा बैठेगा। ये गांधी परिवार की सत्ता नहीं है सभी सदस्यों के पास सत्ता है। तब भी राहुल गांधी बैठकर रो रहे हैं। सब पाप का हिसाब जनता लेगी। 55 साल तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को लूटा है। पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया, दलितों के आरक्षण का विरोध किया। सबका हिसाब जनता करती है।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया, जो सरकार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाने की मांग कर रहे थे।

हमारा उत्साह बता रहा है कि हमारी सरकार आ रही है: खेसारी लाल यादव

छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार इलेक्शन 2025पर कहा, हमारा उत्साह बता रहा है कि हमारी सरकार आ रही है। हम हताश नहीं होते बल्कि प्रयास करते हैं। NDA के सभी लोग मेरे बड़े भाई हैं लेकिन आप उनकी भाषा देख सकते हैं। यह चुनाव आज है, कल खत्म हो जाएगा लेकिन आम जीवन में हमें एक-दूसरे का हमेशा सम्मान करना है।

वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली के निवासियों ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए।

मतदान के तीन दिन बाद भी वोट प्रतिशत नहीं बता रहा चुनाव आयोग: तेजस्वी यादव

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा, हर जाति और वर्ग के लोग महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। सभी लोगों का रुझान महागठबंधन के पक्ष में है। पहले चरण के मतदान को तीन दिन बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया कि महिलाओं व पुरुषों का कितना मतदान प्रतिशत रहा। ये आंकड़ें क्यों छिपाए जा रहे हैं? तीन दिन बाद भी आप वोट का प्रतिशत नहीं बता रहे हैं। चुनाव आयोग को इसका जवाब देना पड़ेगा।

जनता को लगता है कि बिहार तभी बदलेगा जब सरकार बदलेगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बिहार और वहां की जनता इस बार बदलाव चाहती है। बिहार की जनता को लगता है कि बिहार तभी बदलेगा जब सरकार बदलेगी। महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव एक नया बिहार बनाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि जब नतीजे आएंगे, तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने आगे कहा, आज ओडिशा में हमने PDA के बीज बोए हैं। हमें उम्मीद है कि हम सब मिलकर काम करेंगे, और PDA में 'A' का मतलब हमारे आदिवासी भाई हैं।

बिहार में महागठबंधन के पक्ष में लहर: मीसा भारती

राजद नेता मीसा भारती ने कहा, महागठबंधन के पक्ष में लहर है। पहले चरण में हुआ भारी मतदान बदलाव का संकेत है। महागठबंधन के नेता और तेजस्वी बिहार में मुद्दों के साथ गए थे, नौकरी और रोजगार की बात कर रहे थे। वहीं NDA के नेता किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे? प्रधानमंत्री नौकरी की नहीं, कट्टा, गाने और कभी-कभी अपमान की बात करते हैं। स्ट्रांग रूम के CCTV कैमरे बंद क्यों हैं? समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां क्यों मिलीं? चुनाव आयोग को अपने RO को निलंबित क्यों करना पड़ा? मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि सतर्क रहें क्योंकि यह सरकार कुछ न कुछ गलत करने वाली है।

इस बार बड़ी जीत के साथ NDA बनाएगी सरकार: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, चुनाव प्रचार अच्छे से समाप्त हुआ है। NDA में काफी उत्साह है। मैं ये मान कर चल रहा हूं कि इस बार हम बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। पांच दलों के इस गठबंधन में एकजुटता के साथ हम लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पूरे चुनाव प्रचार को पूरा किया। 14 तारीख को हम बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

आप ने MCD उपचुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

आम आदमी पार्टी ने जारी की MCD उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, 12 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान।

हरियाणा में 25 लाख से ज़्यादा वोट चोरी हुए: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मैंने हरियाणा में वोट चोरी पर एक प्रेजेंटेशन दिया और पूरे देश को दिखाया कि हरियाणा में 25 लाख से ज़्यादा वोट चोरी हुए। एक बूथ पर ब्राजील की एक महिला की तस्वीर 200 बार दिखाई गई, भाजपा नेता उत्तर प्रदेश से हरियाणा में वोट देने आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश के लोग यहां वोट देने आ रहे हैं। मैं साफ कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चुरा रहे हैं, वे बिहार में ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में ऐसा किया। मैं बिहार के युवाओं, जेन Z से कह रहा हूं कि मतदान केंद्र पर सावधान रहना और वोट चोरी न होने देना हमारी ज़िम्मेदारी है। नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार अंबानी-अडानी के लिए काम करते हैं, वे आपका भविष्य आपसे चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए वे आपके वोट की चोरी कर रहे हैं।

RJD के शासन में बिहार में 30,000 अपहरण हुए: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, RJD के शासन में बिहार में 30,000 अपहरण हुए। न व्यापारी, न इंजीनियर, न डॉक्टर, न बेटियां, न बच्चे सुरक्षित थे। विकास केवल सुरक्षा के माहौल में ही हो सकता है। जब उत्तर प्रदेश में राजद, कांग्रेस का पार्टनर सत्ता में था तो हर तीसरे दिन दंगे होते थे, कर्फ्यू लगा दिया जाता था।आज वहां कोई समस्या नहीं है। हम पहले ही वहां कह चुके हैं कि अगर किसी ने बेटी या व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई, तो समझ लीजिए कि उसका यमराज के घर का रास्ता पक्का है।

तेज प्रताप यादव की सुरक्षा का मुद्दा बिहार का मुद्दा नहीं: मीसा भारती

राजद सांसद मीसा भारती ने कहा, (वोट चोरी का) आरोप बिल्कुल सच है। समस्तीपुर में जिस तरह से VVPAT की पर्चियां मिलीं, तो कहीं न कहीं पूरी दाल काली है। चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, तेज प्रताप यादव की सुरक्षा का मुद्दा बिहार का मुद्दा नहीं है; बिहार का मुद्दा बेरोज़गारी और पलायन है। खतरा है तो सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है।

NDA पांच पांडवों की तरह एकजुट: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सासाराम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, NDA के खिलाफ एक महाठगबंधन भी लड़ रहा है, लेकिन वे हमारे खिलाफ कम और एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा लड़ रहे हैं। NDA पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर लड़ रहा है। हमारी एकता आने वाले दिनों में जीत का संकल्प है।

सत्ता पक्ष के पास कोई मुद्दे की कमी: मीसा भारती

राजद सासंद मीसा भारती ने कहा, आज चुनाव प्रचार का समापन हो जाएगा। सत्ता पक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। हम बिहार के मुद्दों लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। कहीं ना कहीं जनता का पूरा आशीर्वाद समर्थन महागठबंधन को मिल रहा है। युवा तेजस्वी की ओर उम्मीद से देख रहा है।

बिहार में एक बार फिर NDA सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार... बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है उस गौरवशाली अतीत के धनी बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले लोग कौन हैं वही बिहार के असली अपराधी हैं।

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भस्म आरती के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद क्यों नहीं बदलता- विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद क्यों नहीं बदलता? एक ही सजायाफ्ता व्यक्ति राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालों से बने हुए हैं उसको बदलने की जरूरत नहीं है? उस तवे की रोटी जो नहीं बदल सकते वैसे व्यक्ति से बिहार को मुक्त करने की जरूरत है। जब तक लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे लोग रहेंगे निवेशक बाहर से नहीं आएंगे और बिहार के नौजवानों को रोजगार का अवसर कम मिलेगा।

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर समर्थकों ने जश्न मनाया

RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के समर्थक उनके जन्मदिन पर पटना स्थित उनके आवास के बाहर जश्न मनाते दिखे। उनके आवास के बाहर 'बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव' के पोस्टर भी लगाए गए।

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन वर्चुअल किया। इस बार यहां की जनता उनको एक्चुअल विदा करके भेज देगी। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर महिलाओं ने भरोसा किया है। परिवर्तन है कि महागठबंधन के कट्टा और जंगलराज को यहां की महिलाओं ने नकार दिया है।

इस बार माहौल बहुत अच्छा है- तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बार माहौल बहुत अच्छा है। बिहार की जनता आशीर्वाद दे रही है और बदलाव के लिए वोट कर रही है। प्रधानमंत्री हो या केंद्र के मंत्री हो ये लोग 65% आरक्षण के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि पर्चियां कहां से मिल रही है? CCTV अगर गायब हो रहे हैं तो इस प्रकार की बातें तो होंगी ही।

बांग्लादेश में सड़कें छावनी में तब्दील

शेख हसीना के प्रभाव से बांग्लादेश की यूनुस सरकार इस कदर खौफ में है कि पूरे ढाका शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राजधानी ढाका में शनिवार, 8 नवंबर को पुलिस ने बड़े पैमाने पर समन्वित सुरक्षा अभ्यास किया।

लखनऊ में आज उत्तराखंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

लखनऊ में 9 नवंबर से 10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव शुरू होगा। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य के हीरक जयंती दिवस पर किया जाएगा। महोत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक जीवन, संगीत और नृत्य परंपरा को प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का आज उत्तराखंड दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर देहरादून पहुंचेंगे। पीएम मोदी 8260 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही 28 हजार किसानों को 62 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि जारी करेंगे। पीएम स्मारक डाक टिकट भी जारी कर जनसमूह को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वीडियो आईटीओ से है, जहां देखा जा सकता है कि प्रदूषण ने किस तरह से इलाके को अपने चपेट में ले लिया है।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिला एंव 943 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com