राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'स्टेज पर डांस करेंगे मोदी...', पीएम को लेकर ये क्या बोल गए राहुल गांधी, देखें VIDEO

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर रैली में मोदी और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है, नीतीश रिमोट से चल रहे हैं और जनता ठगी जा रही है।

अक्षय साहू

Rahul Gandhi Slams BJP in Bihar: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में  रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर देगें। उनके इस बयान ने बिहार के चुनावी माहौल में आग में घी डालने का काम किया है।

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के हर नागरिक को जो अधिकार मिले हैं, वो हमारे संविधान की देन हैं। लेकिन आज बीजेपी और आरएसएस इसी संविधान पर हमला कर रहे हैं। जब नरेंद्र मोदी चुनाव में धांधली करते हैं, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं, और आरएसएस के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाते हैं  तब यह संविधान पर सीधा हमला होता है। मगर हम इस संविधान की रक्षा करते रहेंगे, क्योंकि इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

नीतीश का रिमोट बीजेपी के हाथ में

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने रिमोर्ट कंट्रोल से चलने वाले मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा, बिहार में नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों से सरकार चलाई है। नीतीश खुद को अतिपिछड़ा वर्ग का बताते हैं, लेकिन इन दो दशकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कुछ खास कदम नहीं उठाए।

राहुल ने कहा, आप ऐसा राज्य चाहते हैं जहां अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को एक-दो रुपये में जमीन दे दी जाए और युवाओं को रोजगार की कोई सुविधा न मिले? यह बिहार हमें नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी बिहार के युवाओं से कहते हैं कि उन्होंने सस्ता इंटरनेट डेटा दिया। लेकिन असलियत यह है कि इसका असली फायदा जनता को नहीं, बल्कि जियो के मालिक को हुआ है। मोदी जी ने जनता को डेटा नहीं दिया, बल्कि अंबानी को इंटरनेट का स्पेक्ट्रम दे दिया।

नोटबंदी-GST ने बर्बाद किए छोटे व्यवसाय

प्रधानमंत्री यह भी नहीं बताते कि मुंबई की ‘धारावी’ की वह जमीन जहाँ बिहार के लोग रहते और काम करते हैं अडानी को सौंप दी गई। बिहार के किसानों की जमीन भी औने-पौने दामों पर अडानी को दे दी गई।

राहुन ने कहा, नोटबंदी और GST के जरिए मोदी सरकार ने देश के छोटे व्यापारियों और उद्योगों को बर्बाद कर दिया। आज बाज़ार में आप जो भी सामान देखते हैं, उस पर “मेड इन चाइना” लिखा होता है। लेकिन हमें “मेड इन चाइना ” नहीं, “मेड इन बिहार ” चाहिए।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत