पटना मेट्रो। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

पटना मेट्रो ने क्रिसमस पर दिया दगा, शुरू होने के 76 दिन बाद ही संचालन रुका

Patna Metro: पटना मेट्रो के यात्रियों को क्रिसमस के दिन यानी आज निराशा हाथ लगी है। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो की सेवा ठप रही। पीएमआरसीएल ने सेवाएं बहाल होने तक इंतजार करने की अपील की है।

रंजन कुमार

Bihar News: क्रिसमस के दिन पटनावासियों को बड़ा झटका लगा है। तकनीकी खराबी की वजह से पटना मेट्रो सेवा दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रही। इससे यात्री मेट्रो की सवारी नहीं कर सके। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने सूचना जारी कर बताया कि अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण आज मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद 76 दिन बाद मेट्रो का संचालन रोका गया। आज अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कंपनी ने कहा है कि टेक्निकल टीम लगातार काम कर रही है। जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है। आगे की अपडेट आधिकारिक माध्यमों से देने की बात कही गई है।

6 अक्टूबर को हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन किया था। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर से आम लोगों के लिए मेट्रो परिचालन शुरू हुआ था। अभी मेट्रो का संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन के बीच किया जा रहा। तीनों स्टेशनों के बीच न्यूनतम किराया 15 रुपये है। मेट्रो की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर डबल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू है, जहां दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सघन जांच की जा रही।

नए साल में शुरू हो सकते हैं दो नए स्टेशन

नए साल में दो नए स्टेशन शुरू किए जाने की योजना है। मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल और स्ट्रक्चर से जुड़े सभी काम पूरे हो चुके हैं। खेमनीचक स्टेशन में अलाइनमेंट और आंतरिक निर्माण का काम चल रहा है। खेमनीचक स्टेशन को कनेक्टिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा, जो आगे के रूट संचालन के लिए अहम माना जा रहा है।

अंतिम चरण में मेट्रो का काम

अधिकारियों के अनुसार टेस्टिंग, सिग्नलिंग और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अंतिम चरण के काम किए जा रहे हैं। पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा। इससे आने वाले समय में राजधानी के यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा