बीजेपी सांसद संजय जायसवाल (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

'10 करोड़ दो, वरना बेटे को मार देंगे', BJP सांसद से रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई, 1 गिरफ्तार

BJP MP: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने फोन पर 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। मांगे पूरी न करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पूजा सिंह

Case Of Extortion From BJP MP: बिहार के बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल को अज्ञात बदमाशों ने फोन पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। धमकी भरे ये कॉल शुक्रवार दोपहर 12:40 और 12:44 बजे आए। कॉल करने वालों ने चेतावनी दी कि अगर मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी।

मामले की पुष्टि बेतिया के एसडीपीओ विवेक दीप ने की है। उन्होंने बताया कि सांसद को दो बार कॉल आया, जिसमें रकम की मांग और जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया, 'हमने 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का पता लगा लिया। जांच के लिए एक एसआईटी टीम बनाई गई थी। टेक्निकल सबूतों की जांच में पता चला कि आरोपी ने यह अपराध बड़ी चालाकी से किया था।' उन्होंने बताया, कल हमने उस मोबाइल के असली मालिक को पकड़ा, जिसका इस्तेमाल रंगदारी कॉल के लिए किया गया था। उसने बताया कि उसका फोन तीन महीने पहले चोरी हो गया था।

नंबर को ट्रेस करने में जुटी पुलिस टीम

वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच जारी है।  पुलिस की तकनीकी टीम और साइबर सेल कॉल करने वालों के नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। बताया गया कि कॉल एक अनजान नंबर से किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआईटी को भी सौंपी गई है।

सांसद की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

अब तक संजय जायसवाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उनके परिवार को भी अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

बेतिया लोकसभा सीट से सांसद हैं संजय जायसवाल

बता दें कि डॉ. जायसवाल 2009, 2014, 2019 और 2024 में बेतिया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने सितंबर 2019 से मार्च 2023 तक बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। पार्टी में वे एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। अब उनके साथ हुई इस धमकी की घटना ने बिहार की राजनीति में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर नई बहस छेड़ दी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट