नीतीश कुमार  
बिहार

नीतीश ने बांटे 3 नए विभाग: सुनील को उच्च शिक्षा, संजय टाइगर को रोजगार; CM ने खुद रखा सिविल विमानन

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट में नए विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने सिविल विमानन अपने पास रखा है, जबकि सुनील कुमार को उच्च शिक्षा और संजय टाइगर को रोजगार कौशल विभाग मिला है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Government Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में गठित तीन नए विभागों का कैबिनेट में बंटवारा कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग मिला है, जबकि श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास का जिम्मा सौंपा गया है।

बिहार सरकार ने हाल ही में जिन तीन नए विभागों का गठन किया था, उनका बंटवारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया है। सीएम ने एक विभाग अपने पास रखा है, जबकि बाकी दो विभागों को जेडीयू और बीजेपी के मंत्रियों के बीच बांट दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने नए विभागों के आवंटन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा सिविल विमानन; इन मंत्रियों को मिले नए विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन (Civil Aviation) विभाग को अपने पास रखा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के पास अब सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग भी पहले से हैं। ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं होते हैं, उनकी जिम्मेदारी भी सीएम के पास ही रहती है। यह आवंटन ऐसे समय में हुआ है जब पिछली सरकार के गठन के दौरान नीतीश कुमार ने अपना सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग भाजपा को सौंप दिया था, जिसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। नीतीश कुमार के पास गृह विभाग बीते दो दशक से अधिक समय तक रहा था।

मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग

इस बंटवारे के तहत, जेडीयू कोटे से मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नए विभाग के मिलने के बाद सुनील कुमार के पास अब कुल तीन विभाग हो गए हैं। वह पहले से ही शिक्षा मंत्री होने के साथ-साथ विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं।

संजय सिंह टाइगर को भी मिली जिम्मेदारी

वहीं, भाजपा कोटे से मंत्री संजय सिंह टाइगर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है,। इस नए विभाग के मिलने से उनके पास अब कुल दो विभाग हो गए हैं। संजय सिंह टाइगर पहले से ही श्रम संसाधन विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे, जिसका नाम हाल ही में बदलकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग किया गया है।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!