मुजफ्फरपुर स्कूल दो अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग सोर्स-IANS
बिहार

Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल पर बदमाशों ने की 24 राउंड फायरिंग, गेट पर ₹50 लाख की रंगदारी का चिपकाया पर्चा

Muzaffarpur School Firing: मुजफ्फरपुर में निजी स्कूल के गेट पर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपकाकर बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar Private School Attack: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह अपराधियों ने एक निजी स्कूल को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। कांटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के मुख्य गेट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपकाया और इसके बाद करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की दीवार, बाउंड्री वॉल और गेट पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

गेट पर चिपकाया ₹50 लाख की रंगदारी का पर्चा

वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना कांटी थाना क्षेत्र की है। अपराधियों ने फायरिंग से पहले स्कूल के मुख्य गेट पर धमकी भरा एक पर्चा भी चस्पाया।

इसमें स्कूल प्रशासन से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। पर्चे में मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

घटना के बाद स्थानिय लोगों में डर की माहोल

घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश स्कूल के पास पहुंचे।

दोनों ने पहले मुख्य गेट पर रंगदारी मांगने वाला पर्चा चिपकाया। इसके बाद स्कूल के चोरो ओर घूमकर गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

बाउंड्री वॉल पर मिले गोलियों के निशान

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी और कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान जमीन से कई खोखे बरामद किए। स्कूल की बाउंड्री वॉल, दीवार और मुख्य गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई है।

सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने संदिग्ध कैद

बिहार पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक नजर आए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।

अपराधियों के आने और भागने वाले संभावित रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रंगदारी की मांग के अलावा स्कूल की जमीन से जुड़े संभावित विवाद और अन्य सभी पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस ने आरोपियों की कर रही जांच

पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अपराधियों ने स्कूल को ही निशाना क्यों बनाया और रंगदारी की मांग के पीछे कौन लोग हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग