Bihar Crime: सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

Bihar Baidyanath Mahto Murder: सीतामढ़ी में जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Bihar Baidyanath Mahto Murder
घटना सस्थल की सीतामढ़ी पुलिस कर रही जांचसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bihar District Council Husband Member Murder: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में हुई, जहां हमलावर कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैद्यनाथ महतो पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, बैद्यनाथ महतो सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ सम्राट चौधरी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर हाथापाई और हमला किए जाने की सूचना है।

केथरिया गांव में हत्या के बाद फैला तनाव

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैद्यनाथ महतो पर इससे पहले भी जानलेवा हमला किया गया था।

उस घटना के बाद भी ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Bihar Baidyanath Mahto Murder
बिहार में 7वीं की छात्रा से हैवानियत, दिनदहाड़े रोड से किया किडनैप, दरिंदों ने कहा- तू मेरी 22वीं शिकार…

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व की घटना में पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद अब दोबारा उन्हें निशाना बनाकर हत्या कर दी गई।

हत्या की इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूर्व में हुए हमले के मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो संभवत: यह घटना टाली जा सकती थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com