Bihar Crime: वैशाली में हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 खोखे बरामद

Bihar Police: वैशाली में हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर अज्ञात बदमाशों ने 10 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने 10 खोखे बरामद कर जांच तेज कर दी है।
Rajeev Brahmarshi House Firing
हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rajeev Brahmarshi House Firing: बिहार के वैशाली जिले में शनिवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अदलपुर गांव में हुई इस वारदात में हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुट गई है।

राजीव ब्रह्मर्षि के घर को बनाया गया निशाना

यह घटना वैशाली जिले के अदलपुर गांव में हुई। बताया गया कि यहां 'हिंदू पुत्र संगठन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के सामने अज्ञात अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट और खिड़कियों पर मिले हैं।SSP Vaishali

SSP Vaishali
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीसोर्स-सोशल मीडिया

पुलिस ने 10 खोखे किए बरामद

देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किए हैं।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा खुद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाल ली।

Bihar Police
पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखे बरामद किएसोशल मीडिया

आरोपियों की तलाश जारी

एसएसपी की निगरानी में पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। घटना के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी, इसे लेकर भी बिहार पुलिस जांच कर रही है।

Rajeev Brahmarshi House Firing
बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जिला परिषद सदस्य के पति की हुई थी हत्या

इससे पहले, शनिवार को सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में हुई। मृतक की पहचान बैद्यनाथ महतो के रूप में की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, बैद्यनाथ महतो सुबह घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com