कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

Katihar Road Accident: ट्रैक्टर में जा घुसी बारातियों से भरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, 2 गंभीर रूप से घायल

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में टक्कर होने से हुआ।

अभिषेक सिंह

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एसएच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में टक्कर होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शी फलका जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने घटना के बारे में बताया कि 10 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से कुरसेला के निकट कोशकीपुर बारात जा रहे थे।

क्यों हुआ इतना भीषण हादसा?

चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के पास मकई का ढेर देख स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और आगे मकई लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया है।

दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत

घटना को लेकर समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पुत्र रविन्द्र मंडल व अभिषेक कुमार (26 वर्ष) पुत्र सिकलाल मंडल को गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। ’15 दिन में निकाह है…किसी को पता नहीं चलेगा,’ भाई ने सगी बहन के साथ किया गंदा काम, अम्मी-अब्बू ने कराया चुप फिर ऐसे खुला राज

जुटाई जा रही मारे गए लोगों की जानकारी

एसडीपीओ 2 धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित थाने की पुलिस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है तथा अस्पताल में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। घटना में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट