-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Brother Did Dirty Work With His Own Sister Parents Made Her Quiet But Secret Was Revealed
’15 दिन में निकाह है…किसी को पता नहीं चलेगा,’ भाई ने सगी बहन के साथ किया गंदा काम, अम्मी-अब्बू ने कराया चुप फिर ऐसे खुला राज
- Written By: अभिषेक सिंह
पीड़िता ने अपने पति को सच्चाई बताते हुए कहा, 'मेरे भाई ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं, उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब मैंने यह बात अपनी अम्मी और अब्बू को बताई तो उन्होंने भी मेरे भाई का पक्ष लिया और...

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। ये खबर सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां, इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई।
शादी के बाद ससुराल में उसकी तबीयत खराब हो गई। पति उसे डॉक्टर के पास ले गया तो पता चला कि पत्नी 5 हफ्ते की गर्भवती है। पति ने ये बात अपनी मां यानी लड़की की सास को बताई। पूरी सच्चाई सुनने के बाद पति और सास बहू के समर्थन में आए और कहा कि तुम केस दर्ज कराओ, हम तुम्हारे साथ हैं। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
क्या है कांड की पूरी कहानी?
पीड़िता ने अपने पति को सच्चाई बताते हुए कहा, ‘मेरे भाई ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं, उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब मैंने यह बात अपनी अम्मी और अब्बू को बताई तो उन्होंने भी मेरे भाई का पक्ष लिया और मुझे धमकाया…’ इसके बाद पति और ससुराल वालों ने लड़की को हिम्मत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस अधिकारियों को बताई। पीड़िता की कहानी सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका अपना भाई कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।
अम्मी-अब्बू ने लिया भाई का पक्ष
भाई द्वारा दुष्कर्म की शिकार लड़की ने जब अपने भाई की इस शर्मनाक हरकत के बारे में अपने अम्मी और अब्बू को बताया तो उन्होंने पीड़िता को डांटकर चुप करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां और पिता ने 15 अप्रैल को उसका निकाह तय कर दिया था। लेकिन शादी से 15 दिन पहले यानी 1 अप्रैल की रात को एक बार फिर भाई अपनी बहन के कमरे में पहुंचा और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
‘कुछ दिनों में तुम्हारी शादी है…’
इस दौरान उसने अपनी बहन को दिलासा देते हुए कहा, ‘कुछ ही दिनों में तुम्हारी शादी है, तब किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।’ 15 दिन बाद जब पीड़िता अपने घर से विदा होकर ससुराल पहुंची तो 14 दिन बाद यानी 29 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
ससुराल वालों के उड़े होश
पीड़िता को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया तो सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि पीड़िता पांच सप्ताह दो दिन की गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने पर डॉक्टर की बात पुष्ट हुई और पति व ससुराल वालों को पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसके बाद उनके होश फाख्ता हो गए।
क्राइम की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीड़िता की पूरी कहानी सुनने के बाद ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से बात की और अपने बेटे की शिकायत की तो उन्होंने लड़की के ससुराल वालों को दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता का साथ दिया और इस मामले की शिकायत पुलिस में करने को कहा।
भाई और अम्मी-अब्बू पर केस
पति व ससुराल वालों की सलाह पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और 1 मई को पीड़िता ने अपने ही भाई के खिलाफ दुष्कर्म और माता-पिता पर धमकाने का मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी भाई बुद्धेश्वर चौक स्थित एक मीट की दुकान पर काम करता है।
Brother did dirty work with his own sister parents made her quiet but secret was revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














