सड़क पर पड़ा छात्र का शव और मछलियां पकड़ते लोग। 
बिहार

बिहार में मानवता शर्मसार! छात्र को टक्कर मार पिकअप वाहन पलटा, लोग शव को छोड़ मछलियां लूटने लगे, Video देखें

Bihar News: सीतामढ़ी में मछली लदे ट्रक के धक्के से एक छात्र की मौत हो गई। वहां मौजूद काफी लोग युवक की लाश हटाने या घर वालों को सूचना देने के बजाए मछली लूटने लगे। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

रंजन कुमार

Bihar Sitamarhi Accident News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल है। जो थोड़ा संवेदनशील है, वो वीडियो देखकर यही कह रहे कि अब लोगों में मानवता नहीं बची है। स्वार्थ की खातिर कुछ लोग कैसे मानवता को भूल जाते हैं, उसका उदाहरण यह वीडियो है।

दरअसल, मछली लोड एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। शव सड़क किनारे पड़ा रहा और लोग सड़क पर मछलियों को लूटने में व्यस्त रहे। बताया जाता है कि सीतामढ़ी के पुपरी-बेनीपट्टी मुख्य पथ में झझिहट चौक के पास मछली से लदी एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक (16) की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना बाद गाड़ी का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और मछली लदी पिकअप उलट गई। इस चलते गाड़ी पर लदी बड़ी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। थानीय कुछ लोग संवेदनहीनता का परिचय देने से पीछे नहीं रहे। ये लोग युवक के शव को छोड़कर मछली ही लूटने लगे।

आज सुबह की घटना

लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ से दस बजे के बीच की घटना है। हादसे का शिकार बना युवक कोचिंग करने के लिए पैदल पुपरी आ रहा था। इस दौरान वह पिकअप की चपेट में आ गया। वाहन से कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना वाली गाड़ी और शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस भी पहुंच चुकी थी।

गमछे में लोग ले गए मछली

घटना का वीडियो वायरल है। इस वीडियो में सड़क किनारे पड़ा शव दिख रहा है। दूसरी तरफ मछलियां बिखरी पड़ी हैं। कुछ लोग गमछे और झोले में मछलियों को रख रहे हैं। यह वीडियो मानवता को तार-तार करने का उदाहरण है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देख अविनाश सिंह नामक एक व्यक्ति ने कहा कि समाज के लोगों में  इंसानियत खत्म हो गई है। इस तरह के कमेंट कुछ अन्य लोगों ने भी किए है।

7वीं क्लास का छात्र था रीतेश कुमार

इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाला रीतेश कुमार सातवीं क्लास का छात्र था। वह रोज की तरह अपने कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। बेटे रीतेश की मौत की खबर सुनकर पिता संतोष दास और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मच गया है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें