बिहार के सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया 
बिहार

Vidhan Sabha: सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा, नए विधायक लेंगे शपथ, MP में भी शीतकालीन सत्र शुरू

Bihar Assembly Session 2025: बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा। बिहार में आज विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। कल विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

रंजन कुमार

Bihar and Madhya Pradesh Winter Assembly Session 2025: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज यानी 1 दिसंबर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही। सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा। मध्य प्रदेश में भी शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई। एमपी में सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत को लेकर प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर पटना में नवगठित विधानसभा के इस सत्र में 5 बैठकें प्रस्तावित हैं। आज सभी नव निर्वाचित 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और पहुंच चुके हैं।

मध्य प्रदेश में इन मु्द्दों पर होगी चर्चा

सत्र के लिए सचिवालय को अब तक 1497 प्रश्न मिले हैं। इसमें तारांकित 751, अतारांकित 746 प्रश्न, ध्यानाकर्षण 194, स्थगन प्रस्ताव 6, अशासकीय संकल्प 14, शून्यकाल 52 हैं। नियम 139 की 2 सूचनाएं, 15 याचिकाएं, 2 शासकीय विधेयक मिले हैं।

विधेयक, अधिसूचनाएं और वार्षिक प्रतिवेदन की जाएंगी प्रस्तुत

आज श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 को फिर से प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा कई अध्यादेश, वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2025, रेरा मध्य प्रदेश का वार्षिक प्रतिवेदन 2024–25, अर्बन डेवलपमेंट कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन 2020–21, विद्युत नियामक आयोग की 3 अधिसूचनाएं और मानव अधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन शामिल हैं।

पूर्व विधायकों-सांसदों के निधन पर जताया शोक

सत्र के दौरान शुरुआत में कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के निधन पर शोक जताया गया। इसके अलावा दिल्ली में हुए कार विस्फोट के मृतकों और राजनांदगांव जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

4 बैठकें होंगी

पांच दिवसीय इस सत्र की चार बैठकें ही होंगी। दरअसल, 3 दिसंबर को अवकाश है। इस दिन भोपाल में गैस त्रासदी की बरसी के चलते क्षेत्रीय अवकाश रहेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा पहुंचते सरकार पर सवाल उठाने शुरू किए। उमंग ने कहा, सरकार से अपील है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। सत्र छोटे होंगे तो प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या होगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन