Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, फोटो- सोशल मीडिया
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें घर ले जाया गया था और वहीं से उनका इलाज चल रहा था लेकिन अब उनका निधन हो गया है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। पिछले कुछ समय से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका फिल्मी करियर 65 साल लंबा रहा है। धर्मेन्द्र की मौत के बाद कई दिग्गज अभिनेता पहुंचने लगे हैं। करन जौहर ने इसे एक युग का अंत बताया गया है।
अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें 31 अक्टूबर को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 10 नवंबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। इस खबर के बाद उनके परिवार के सभी सदस्य उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
परिवार में उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल, तथा बेटी ईशा देओल थीं। परिवार के अलावा, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे फिल्मी सितारे भी उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।
65 साल का लंबा और सफल करियर
धर्मेंद्र, जिनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है, का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उनका फिल्मी करियर 65 साल लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से की थी।
इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरमवीर’, ‘फूल और पत्थर’, ‘जुगनू’ और ‘यादों की बारात’ शामिल हैं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ है। यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं, जिनके नाम सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं। उन्होंने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं: ईशा और अहाना।
Veteran actor dharmendra passes away at the age of 89